Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में आपदा में ठप हो जाता है संचार तंत्र
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में आपदा में ठप हो जाता है संचार तंत्र

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 की आपदा के बाद भले ही सुरक्षा के कई प्रयास हुए हैं और वर्तमान में केदारपुरी को पूरी तरह सुरक्षित बना दिया गया हो किंतु 11 सालों में भी यहां संचार तंत्र को मजबूत नहीं किया गया है। आलम यह है कि विपत्ति के समय यहां सम्पर्क करना हर किसी के लिए मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि स्वयं प्रशासन, पुलिस और अन्य एजेंसियों को भी केदारनाथ सम्पर्क करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक 16 किमी पैदल मार्ग में संचार सेवा हमेशा ही सबके लिए मुसीबत बनी रहती है। भले ही अन्य दिनों यहां बेहतर नेटवर्क रहा हो किंतु जब सम्पर्क की सबसे ज्यादा जरूरत हो तब यहां नेटवर्क की समस्या हर किसी को परेशान करती है। बीती रात आपदा के बाद गौरीकुंड से केदारनाथ तक मोबाइल सम्पर्क नहीं हो सका। जिससे केदारपुरी और पैदल मार्ग की सही जानकारी मिलने में काफी देर हुई। केदारनाथ धाम में लोगों से सम्पर्क नहीं हो सका। जिन लोगों के अपने केदारनाथ में हैं उन्हें भी अपनों की खबर पाने के लिए मुश्किलें उठानी पड़ी। केदारनाथ धाम में बीएसएनएल के अलावा कुछ निजी कम्पनियां मोबाइल सेवा दे रही हैं किंतु सरकार को चाहिए कि केदारनाथ में एक मजबूत संचार तंत्र विकसित किया जाए ताकि मुश्किल क्षण में केदारपुरी से लेकर गौरीकुंड तक आसानी से सम्पर्क हो और पल-पल की जानकारी मिलती रहे। गुरुवार को भी दोपहर तक केदारनाथ धाम में सम्पर्क नहीं हो सका। हालांकि पुलिस और प्रशासन का कहना है कि केदारनाथ में सबकुछ कुशल है। बादल फटने की घटना भीमबली के नजदीक हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यावसायिक वाहन चालक एवं मालिकों ने निजी फिटनेस सेंटर का विरोध किया तेज
Next: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों से सम्बन्धित एचपीसी की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.