Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर यात्री को हेली एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
  • देहरादून

केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर यात्री को हेली एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। केदारनाथ धाम में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण मुंबई के एक यात्री को सोमवार दोपहर में हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एम्स प्रशासन के मुताबिक उपचार के बाद मरीज की हालत में सुधार है। एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों के मुताबिक उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण केदारनाथ धाम में ऑक्सीजन की कमी बनी रहती है। ऐसे में धाम व यात्रा मार्ग में कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत आने लगती है, इससे कई दफा तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है। सोमवार को मुलुंड, मुंबई निवासी 47 वर्षीय सचिन तुकाराम पाटिल अपनी पत्नी यामिनी के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए निकले थे। जब यह खच्चर द्वारा केदारनाथ मार्ग पर लिंचोली के पास पहुंचे तो सचिन को ऑक्सीजन की कमी महसूस होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित इलाज के लिए हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि पूर्ण स्वस्थ होने पर मरीज को डिस्चार्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी को अगवा कर होटल में दुराचार का आरोप
Next: बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की मदद कर रहे एसडीआरएफ जवान

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.