Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अब खराब मौसम नहीं बनेगा बाधा
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अब खराब मौसम नहीं बनेगा बाधा

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
kedarnath

केदारनाथ। केदारनाथ धाम में पल-पल बदलते मौसम की जानकारी केदारनाथ धाम में जाने वाले तीर्थ यात्रियों को अब आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के विशेष प्रयासों से आईआईटी कानपुर के प्रो. इंद्रसेन की टीम ने केदारनाथ धाम में ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम स्थापित कर दिया है।
आईआईटी कानपुर के प्रो. इंद्रसेन की टीम ने केदारनाथ धाम में ऑॅटोमेटिक वेदर सिस्टम लगाने का काम पूरा कर इसका संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे शीघ्र ही मौसम संबंधी गतिविधियों की रीडिंग प्राप्त की जा सकेगी। डीएम ने बताया कि केदारनाथ में वेदर सिस्टम स्थापित करने से एक नए अध्याय के रूप में देखा जा सकता है।

उत्तराखंड में मौसम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं। बारिश और कोहरे के कारण केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर चौथे दिन भी उड़ान नहीं भर सके। हवाई सेवा बाधित होने से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथा धाम जाने वाले तीर्थ यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। खराब मौसम और प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेशभर में 146 सड़कें मंगलवार को भी बंद रही। सड़कें बंद होने की वजह से जगह-जगह यात्री फंस गए थे। नोडल एजेंसी की ओर से बंद रूटों को खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है।
हिमालयन हेली सर्विस को बीस जुलाई तक केदारनाथ के लिए हेली सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई है। भीमबली से रामबाड़ा, लिंचौली और केदारनाथ तक पूरी घाटी में चार दिन से घना कोहरा छाया हुआ है। बीच बीच में बारिश भी हो रही है। केदारनाथ में मौजूद सेक्टर अधिकारी सुरेंद्र मोहन ने समाचार एजेंसी आरएनएस  को बताया कि, खराब मौसम के कारण बीते चार दिनों से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पंचायत की राजनीति में भाजपा की नहीं पैठ
Next: फर्जी रवन्ना काटने में स्टोन क्रशर स्वामी पर केस

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.