Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ हाईवे पर संगम सुरंग को वाहनों की आवाजाही के लिए किया बंद
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाईवे पर संगम सुरंग को वाहनों की आवाजाही के लिए किया बंद

RNS INDIA NEWS 28/11/2020
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित केदारनाथ हाईवे पर संगम सुरंग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। करीब 45 दिनों तक यह सुरंग बंद रह सकती है। एनएच लोनिवि द्वारा शनिवार से सुरंग के जर्जर हिस्से को गिराने का काम किया जाएगा। फिलहाल सुरंग बंद होने से लोगों को जवाड़ी बाईपास से ही आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। केदारनाथ हाईवे पर स्थित सुरंग बीते कई दिनों से खतरनाक बनी है। यहां आवाजाही के दौरान कोई दुर्घटना न हो, इसलिए एनएच लोनिवि द्वारा सुरंग की मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जबकि टीएचडीसी के विशेषज्ञों की राय लेने के बाद संभावित खतरे को देखते हुए सुरंग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। एनएच लोनिवि के ईई जेपी त्रिपाठी ने बताया कि करीब 15 दिनों तक क्षतिग्रस्त और जर्जर हिस्से को गिराने का काम किया जाएगा। जबकि इसके बाद इसके निर्माण और मरम्मत का काम शुरू होगा। करीब 45 दिनों तक सुरंग को बंद रखा जा सकता है किंतु यदि कार्य जल्द पूरा हुआ तो इस अवधि में कमी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस वक्त कार्य के लिए सबसे मुफीद समय है। एक ओर यात्रा बंद है वहीं ज्यादा भीड़भाड़ न होने से भी कार्य में आसानी होगी।
नगर के बीच बड़ी आवाजाही- सुरंग बंद होने से केदारघाटी से आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही नगर रुद्रप्रयाग के बीच से ही होगी। इससे यहां वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। शुक्रवार को पुलिस ने यातायात को लेकर सुबह से ही कड़ी मशक्कत की। कोतवाली निरीक्षक केएस बिष्ट ने बताया कि नगर में जाम न लगे इसके लिए वाहनों को सुनियोजित ढंग से संचालन का प्लान बनाया गया है। सभी वाहनों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन दुर्घटना में पांच घायल
Next: कार्तिक पूर्णिमा के दिन अल्मोड़ा बाजार रहेगी बंद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.