Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ हाईवे पर गड्ढे बने मुसीबत का सबब
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाईवे पर गड्ढे बने मुसीबत का सबब

RNS INDIA NEWS 28/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   केदारनाथ हाईवे पर बीते दिनों हुई बारिश के बाद बने गड्ढे अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हैं। यहां हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना है। केदारनाथ की द्वितीय चरण की यात्रा जारी है ऐसे में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ हाईवे पर कुंड से शुरू होकर सोनप्रयाग तक सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे बने हैं। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। जबकि कई जगहों पर भू-धंसाव वाले स्थानों पर भी हाईवे को ठीक नहीं किया गया है। केदारघाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने कहा कि गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच कई स्लाइडिंग जोन हैं जिन पर सड़क पर बड़े बड़े खड़े बने हुए हैं, जिनमें आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं, बावजूद राजमार्ग विभाग इन गड्डों को नहीं देख रहा है। उन्होंने बताया कि डोलियों देवी के समीप राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। जिनमें वाहनों के चैम्बर लगने का खतरा बना रहता है। मजदूर यूनियन के संरक्षक अवतार सिंह नेगी ने कहा कि बरसात की मार के बाद अब विभागों की अनदेखी से आमजन परेशान हैं, रामपुर बाजार के समीप स्लाइडिंग जोन का भी समय पर ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है। कहा कि नदी से हो रहे भू-कटाव से उस स्थान पर सड़क भू-धंसाव हो रहा है किंतु कार्यदाई संस्था सड़क पर क्रेट वायर लगा कर खानापूर्ति कर रही। वहीं एनएच के ईई ओंकार पांडेय ने बताया कि बरसात के बाद सभी संवेदनशील स्थानों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कतें न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2027 में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : गौरव पांडे
Next: गैरसैंण की उपेक्षा पहाड़ की उपेक्षा, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति पलायन की जड़: कुंजवाल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.