Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ गर्भ गृह में सोना प्रकरण की जांच सार्वजनिक करे सरकार:  नेता प्रतिपक्ष
  • देहरादून

केदारनाथ गर्भ गृह में सोना प्रकरण की जांच सार्वजनिक करे सरकार:  नेता प्रतिपक्ष

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केदारनाथ गर्भ गृह में सोना दान किए जाने के मामले में गठित जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई और ईडी से कराए जाने की मांग की है। इस मामले में आर्य ने बुधवार को प्रकरण से जुड़े कई बिंदु मीडिया से साझा किए। आर्य ने केदारनाथ गर्भ गृह में सोना लगाने के संबध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराज ने अपने बयान में कहा था कि जब दानदाता ने 23 किलो की पर्ची कटवाई तो 228 किलो सोना कैसे गायब हुआ? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अक्तूबर 2022 में मंदिर के कपाट बंद होने से पहले जब सोना लगा, तब प्रेस और मीडिया में व्यापक रुप से प्रचारित किया गया कि 228 किलो सोना लगा है। यदि 228 किलो सोना लगाने की खबर गलत थी तो मंदिर समिति या सरकार को तुरंत इसका खंडन करना चाहिए था।
आर्य ने कहा कि उस समय प्रकाशित खबरों से पता चला था कि, मंदिर समिति के अध्यक्ष ने तब केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर कहा था कि इतनी अधिक मात्रा में सोना लगने के बाद केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा केन्द्रीय सुरक्षा बलों को दी जानी चाहिए। आर्य ने कहा कि इस मामले में स्वयं मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से घोटाले की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की थी।
मामला बढ़ने पर धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने स्वयं धर्मस्व सचिव को सोना लगाने के मामले की जांच करने को निर्देशित किया था। महाराज ने 23 जून को ट्वीट कर अपने आदेश की जानकारी सार्वजनिक की थी। तब उन्होंने कहा था कि सोने के मामले में वे जल्दी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार या महाराज को मंदिर समिति की उस बैठक के कार्यवृत्त को जारी करना चाहिए, जिसमें समिति की ओर से सर्वसम्मति के साथ सोना दान लेने का निर्णय लिया गया था। उस अधिकारी या कर्मचारियों की समिति का खुलासा करना चाहिए, जिसकी देखरेख में सोने को परतों में बदला गया और फिर तांबे के ऊपर कोटिंग कर लगाया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2022 से लेकर अब तक के घटनाक्रमों से यह साफ होता है कि केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सोना लगाना एक बड़ा घोटाला है, यह तब तक नहीं खुल सकता, जब तक इसकी जांच सीबीआई और ईडी न करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को सचिवालय कूच का ऐलान
Next: स्मार्ट सिटी बस के परिचालक से मारपीट, मोबाइल छीना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.