Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के आवास तोड़ने का विरोध
  • देहरादून

केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के आवास तोड़ने का विरोध

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के आवास और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त किए जाने का चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने भी कड़ा विरोध जताया है। महापंचायत ने जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई न रुकने पर चारों धामों में भी विरोध जताने की चेतावनी दी। केदारनाथ धाम में स्थानीय तीर्थ पुरोहितों के आवासों के सामने गड्ढा किए जाने पर महापंचायत ने विरोध जताया। महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल और महासचिव डॉ बृजेश सती ने कहा कि बिना तीर्थ पुरोहितों की सहमति के कपाट बंद के दौरान स्थानीय प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई की। शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यवाही के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जल्द तीर्थ पुरोहितों का एक प्रतिनिधिमंडल उच्च अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेगा। महा पंचायत ने कार्यवाही न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के आवासो और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने प्रशासन की ओर से गड्ढे किए जाने से आवाजाही बाधित हो गई है। कई भवन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। यही कार्यवाही आगे भी जारी रही, तो चारों धामों के तीर्थ पुरोहित आंदोलन को बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री ने किया स्व. बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण
Next: चकराता रोड में कृष्णा पैलेस के पीछे सीवर से परेशान हैं लोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.