Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम में होगी 10 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के ठहराने की व्यवस्था
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में होगी 10 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के ठहराने की व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग।  केदारनाथ धाम में इस बार तीर्थयात्रियों के हुजूम उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने 10 हजार से अधिक यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था करने को तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन केदारनाथ धाम में यात्रियों को बाहर न रहना पड़े, इसके लिए ठहरने की सभी संभावनाओं को लेकर योजना बनाई जा रही है। केदारनाथ धाम से व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लौटे जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि इस बार देश-विदेश के यात्रियों के अधिक संख्या में केदारनाथ धाम आने की संभावना है। इसको देखते हुए यात्रियों के रुकने की बेहतर व्यवस्था के प्रयास शुरू हो गए हैं।

केदारनाथ में जीएमवीएन अपने गेस्ट हाऊस के अलावा टेंट कॉलोनी, हट्स और अस्थाई टेंट लगाकर यात्रियों को रुकने की सुविधा देगा। जबकि कई प्राइवेट होटल-लॉज में भी यात्री रुकने की बेहतर व्यवस्था होगी। सरकारी व्यवस्था से करीब 5 हजार और प्राइवेट व्यवस्था से भी करीब 5 हजार यात्रियों के केदारनाथ में आसानी से रुकने की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ में यात्रियों के ठहरने के लिए और भी संभावनाओं पर विचार चल रहा है।

ऐसी नौबत नहीं आने दी जाएगी कि यात्री को बाहर रहना पड़े। इसके लिए संबंधित अफसरों को अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए वह दोबारा 18 से 20 अप्रैल के बीच केदारनाथ जाएंगे। केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि तीर्थपुरोहितों के होटल, लॉज में करीब 8 हजार तीर्थयात्रियों को ठहराने की व्यवस्था है।

इस तरह होगी केदारनाथ धाम में रुकने की व्यवस्था
स्वगारोहिणी कॉलेज- 90 यात्री
केदारनाथ टेंट कॉलोनी-1000 यात्री
केदारडोम-80 यात्री
बेस कैंप नंदी काम्पलैक्स- 150-190 यात्री क्षमता
बेस कैंप टेंट कॉलोनी-1000 यात्री
लिंचौली-250-300 यात्री
भीमबली-70 यात्री
जंगलचट्टी-18 यात्री
(जीएमवीएन यात्री संख्या को देखते हुए और सुविधाएं जुटाएगा)
केदारनाथ में जीएमवीएन के कॉटेज बुक
केदारनाथ में जीएमवीएन की र्स्वगारोहिणी कॉटेज के साथ ही टेंट कॉलोनी सहित अधिकांश रहने की व्यवस्था पहले ही बुक हो गई है। जीएमवीएन के मुताबिक पैकेट टूर के लिए अधिकांश कॉटेज आरक्षित हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हार के बाद ऋषभ पंत को एक और झटका, लाखों रुपये का भरना होगा जुर्माना
Next: खेत से लेकर रसोई तक पहुंची रुस-यूक्रेन युद्ध की आंच

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.