Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम के रक्षक भगवान भैरवनाथ के कपाट हुए बंद
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के रक्षक भगवान भैरवनाथ के कपाट हुए बंद

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
bhairavnath

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में रक्षक के रूप में भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद कर दिए गए। शनिवार को विधि-विधान और परम्परानुसार भैरवनाथ की पूजा आर्चना की गई और इसके बाद कपाट बंद किए गए। इस मौके पर पारम्परिक वाध्य यंत्रों के साथ ही शंख की ध्वनियां गूंज उठी।
मान्यतानुसार के केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले यहां पहाड़ी पर स्थित भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद किए जाते हैं। इसी परम्परा को लेकर शनिवार को भैरवनाथ के कपाट बंद किए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग, बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी एवं तीर्थपुरोहितों की मौजूदगी में भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद किए गए। सुबह भैरवनाथ की पहाड़ी पर नित्य पूजा की गई जबकि इसके बाद कपाट बंद होने को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई जबकि सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भगवान भैरवनाथ ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। बताते चलें कि आगामी 27 अक्तूबर भैया दूज के मौके पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान भगवान शिव की समाधि पूजा की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहायक वन कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
Next: पीएम आवास योजना में देवप्रयाग पालिका को तीसरा स्थान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.