Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रील नहीं फील की जगह केदारनाथ धाम…फूलों से सजा…इस बार किए गए हैं ये खास बदलाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

रील नहीं फील की जगह केदारनाथ धाम…फूलों से सजा…इस बार किए गए हैं ये खास बदलाव

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
rns featured image new

देहरादून। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि तीर्थयात्री सोशल मीडिया के लिए रील बनाने से बचें। भक्तिभाव से दर्शन करने आएं। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत लॉकर बनाए जा रहे हैं। लॉकर में तीर्थयात्री अपने सामान रख सकेंगे।
केदारनाथ धाम फूलों से सजाया गया है। चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ घंटे बचे हैं। इस बीच बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे भक्तिभाव से दर्शन करने आएं, सोशल मीडिया की रील बनाने से बचें। मंदिर समिति भविष्य में मोबाइल को प्रतिबंधित करने पर भी विचार कर रही है।
समाचार एजेंसी आरएनएस से बातचीत में मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि चारधाम यात्रा में उन्होंने दर्शन की व्यवस्था पूरी कर ली है। केदारनाथ धाम में आस्था पथ से लेकर मंदिर तक रेलिंग बनाई गई है। बदरीनाथ धाम में भी व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। ताकि तीर्थयात्री बिना किसी परेशानी दर्शन कर सकें। किसी तरह की मारामारी न हो। उन्होंने ये भी बताया कि सरकार ने फिलहाल 25 मई तक सभी राज्यों से वीआईपी, वीवीआईपी को दर्शन के लिए न आने का अनुरोध किया है। वहीं, मंदिर समिति ने भी सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे वीआईपी के साथ तस्वीरें लेने, मालाएं पहनाने से दूर रहें। इससे दर्शन के दौरान अव्यवस्था नहीं होगी।

लॉकर में रख सकेंगे तीर्थयात्री अपना सामान
अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम में दर्शन की प्रक्रिया को इस बार और सरल बनाने पर जोर दिया गया है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार यात्रा को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, मंदिर समिति की टीमें भी पहले से ही तैनात हो गई हैं। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वह दोनों धाम में व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग करें। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने से बचें। भक्तिभाव से दर्शन करने आएं। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत लॉकर बनाए जा रहे हैं। लॉकर में तीर्थयात्री अपने सामान रख सकेंगे। तब मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान मोबाइल, कैमरा को पूर्ण प्रतिबंधित किया जाएगा।

ऑनलाइन पूजा बुकिंग का भी उत्साह
मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर में कई विशेष पूजा होती हैं लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण कई लोग इससे वंचित रह जाते हैं। लिहाजा, https://badrinath –kedarath.gov.in के माध्यम से पहले ही ऑनलाइन पूजा बुकिंग की सुविधा दी गई है। महाभिषेक पूजा के लिए 4800 रुपये, अभिषेक पूजा के लिए 4500, स्पेशल पूजा के लिए 12,000, श्रीमद्भागवत पाठ के लिए 51,000, वेद पाठ के लिए 2500, गीता पाठ के लिए 2500, कपूर आरती के लिए 201, चांदी आरती के लिए 401, स्वर्ण आरती के लिए 501 और विष्णु सहस्रनामावली के लिए 701 रुपये शुल्क देय है। इस वर्ष अभी तक 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजा बुकिंग कराई है। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में बदरीनाथ धाम में 19,700 और केदारनाथ धाम में 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी।

चारधाम यात्रा पंजीकरण 22 लाख पार
चारधाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा बुधवार को 22 लाख पार हो गया। यमुनोत्री के लिए तीन लाख 44 हजार 150, गंगोत्री के लिए तीन लाख 91 हजार 812, केदारनाथ के लिए सात लाख 60 हजार 254, बदरीनाथ के लिए छह लाख 58 हजार 486 और हेमकुंड साहिब के लिए 45 हजार 959 पंजीकरण हो चुके हैं। बुधवार को दिनभर में 59 हजार 804 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी का फंदे पर लटका मिला शव
Next: पुरोला में ओलावृष्टि से नगदी फसलों को भारी नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.