Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारघाटी से लौटीं सभी हेली कंपनियां
  • रुद्रप्रयाग

केदारघाटी से लौटीं सभी हेली कंपनियां

RNS INDIA NEWS 21/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। लगातार हो रही बारिश और मानसून के आते ही केदारघाटी से सभी हेली कंपनियां लौट गई हैं। शनिवार को सभी हेलीकॉप्टर वापस चले गए हैं जबकि हेली दफ्तर भी बंद हो गए हैं। केदारनाथ के लिए अब दूसरे चरण की हेली सेवाएं सितम्बर माह से शुरू होंगी। बीते 15 जून को आर्यन हेली क्रैश होने के बाद से केदारघाटी में हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पा रहे थे जबकि इस दौरान यात्रियों के करीब 6 हजार टिकट कैंसिल हुए। माना जा रहा था कि हेली कंपनियां 22 को लौटेंगी किंतु लगातार खराब मौसम को देखते हुए सभी हेली कंपनियां शनिवार को ही वापस लौट गई हैं। हेलीकॉप्टर कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लग गए हैं जबकि हेलीपैड सूनसान हो गए हैं। यहां न यात्री है और ना ही हेलीकॉप्टर की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि इस साल हेली दुर्घटनाओं के बाद हेलीकॉप्टरों को एक कठिन दौर से गुजरना पड़ रहा है। शनिवार को पवनहंस, ग्लोबल, थंबी, हिमालयन हेली, ऐरा आदि कंपनियां लौट गई हैं। जबकि हेली दुर्घटनाओं के चलते डीजीसीए और यूका द्वारा आर्यन, ट्रांस भारत और क्रिस्टल की सेवाएं पहले ही बंद करा दी थी। अब, जून के 9 दिन और जुलाई एवं अगस्त में यात्रियों को हेली सेवाओं की सुविधा नहीं मिल पाएगी, जबकि सितम्बर पहले सप्ताह से 15 तारीख के बीच डीजीसीए की अनुमति वाली हेली कंपनियां दोबारा से केदारघाटी आकर सेवाएं देना शुरू कर देंगी। हेली के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि बरसात के चलते सभी हेली सेवाओं ने सामान पैक कर दिया है, हेली लौट गए हैं। सितम्बर माह से फिर हेली सेवा शुरू होगी। इधर, इस साल कपाट खुलने से 15 जून तक आर्यन, ट्रांस भारत, पवनहंस, थंबी, ग्लोबल विक्ट्रा, हिमालय हेली, क्रिस्टल और ऐरो की कुल 9801 शटल हुई जिसमें 56044 यात्री हेली से केदारनाथ गए हैं जबकि 54209 यात्री केदारनाथ से वापस आए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: केदारनाथ से रुद्रप्रयाग तक हर जगह पर लोगों ने किया योग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.