Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कठुआ में सेना के शिविर पर आतंकवादियों ने की फायरिंग, तलाशी अभियान जारी
  • राष्ट्रीय

कठुआ में सेना के शिविर पर आतंकवादियों ने की फायरिंग, तलाशी अभियान जारी

RNS INDIA NEWS 26/01/2025
rns featured image new

जम्मू (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर फायरिंग की। इसके बाद सेना ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात कठुआ के भटोडी इलाके में संदिग्ध हलचल देखी गई। इलाके में संदिग्ध गतिविधि के बाद सेना ने फायरिंग की। इलाके में अब बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार देर रात आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर फायरिंग की, इसके बाद सुरक्षाबलों ने कठुआ जिले में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने कठुआ जिले के बिलावर तहसील के भटोडी गांव में स्थित सेना के शिविर पर गोलीबारी की। जिसके बाद सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादी भाग गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की तलाश के लिए गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
यह घटना गणतंत्र दिवस समारोह से एक दिन पहले हुई है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह जम्मू के मौलाना आजाद मेमोरियल स्टेडियम में होगा।
बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे, जबकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुख्य अतिथि होंगे। घाटी में डिविजनल स्तर का समारोह और परेड श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोहों के लिए ध्वजारोहण और परेड के आयोजन स्थलों की सुरक्षा के लिए जम्मू और श्रीनगर शहरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जम्मू में मौलाना आजाद स्टेडियम और श्रीनगर में बख्शी स्टेडियम के आस-पास की सभी ऊंची इमारतों को सुरक्षाबलों के शार्प शूटरों ने अपने कब्जे में ले लिया है।
देशद्रोहियों को गणतंत्र दिवस समारोह में बाधा डालने से रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक और ड्रोन निगरानी से निगरानी की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें
Next: सीएम धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.