Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर : कठुआ के एक घर में लगी आग, दो बच्चों समेत छह की मौत
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : कठुआ के एक घर में लगी आग, दो बच्चों समेत छह की मौत

RNS INDIA NEWS 18/12/2024
rns featured image new

कठुआ (आरएनएस)। जम्मू के कठुआ स्थित शिवानगर शहर में बुधवार को दुखद हादसे में छह लोगों की जान चली गई। कठुआ के जीएमसी अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक घर में आग लग गई थी जिसमें दम घुटने से सभी की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
वहीं, आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे।
कठुआ जीएमसी अस्पताल के डॉ. सुरिंदर अत्री ने कहा, यह एक दुखद घटना है। यह आग रेंटेड हाउस में लगी है। हमारे असिस्टेंट मैट्रन तीन चार महीने पहले रिटायर हुई थीं। किराए के मकान में ही यह घटना घटी। इस घटना में कुल छह लोगों की जान चली गई। बचे हुए तीन लोग अभी खतरे से बाहर हैं। कहा जा रहा है कि उनके घर में किसी प्रकार की जोत या आग जलती थी, जिससे फर्नीचर और अन्य सामग्री में आग लग गई। यह आग पूरी तरह से उनके कमरे में फैल गई और इसका असर उनके आसपास के कमरे पर भी पड़ा, जिससे घबराहट और धुएं से ही मौत हो गई।
उन्होंने आगे कहा, इस घटना में जलने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, बल्कि धुएं के कारण हुई दम घुटने की वजह से यह हादसा हुआ। यह सब एक ही कमरे में सोते हुए हुआ। यह घटना रात लगभग 2:21 बजे के आसपास हुई। फोन पर उन्हें इस घटना की सूचना दी गई। कॉल के बाद तुरंत प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया गया और बाद में लोग अस्पताल लाए गए। अस्पताल पहुंचने पर छह लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। इनमें से एक व्यक्ति हाल ही में मेडिकल विभाग से रिटायर हुआ था। मरने वालों में असिस्टेंट मैट्रन का पति, उनकी एक बेटी जो अविवाहित थी, और उनके भाई के दो बच्चे शामिल थे।
उन्होंने आगे कहा, इसके अलावा, उनकी एक और बेटी, एक बेटा और बहन का परिवार भी इस घटना में प्रभावित हुआ था। यह घटना परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति भी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठग को गुजरात से ढूंढ लाई पुलिस
Next: पति की जमानत कराने के लिए 3 महीने की बेटी को बेचा, महिला को पुलिस ने पकड़ा, कई और बच्चे रेस्क्यू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.