Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कठिन परिश्रम और परिजनों के प्रोत्साहन के बूते यूपीएससी में शानदार उपलब्धि हासिल की जागृति ने
  • राष्ट्रीय

कठिन परिश्रम और परिजनों के प्रोत्साहन के बूते यूपीएससी में शानदार उपलब्धि हासिल की जागृति ने

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
default featured image

भोपाल (आरएनएस)।  संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2020 की सिविल सेवा परीक्षा में देश में दूसरा और महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वालीं जागृति अवस्थी का कहना है कि कठिन परिश्रम और परिजनों के प्रोत्साहन के कारण वह अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण सपना पूरा कर सकी हैं।
भोपाल निवासी जागृति अवस्थी के नाम यह शानदार उपलब्धि यूपीएससी की ओर से घोषित परिणाम में दर्ज हो गयी। इस उपलब्धि के बाद से ही जागृति के यहां शिवाजी नगर स्थित निवास पर बधाई देने वालों के साथ ही मीडिया का जमावड़ा लग गया।
चौबीस वर्षीय जागृति ने बताया कि उनका सपना प्रारंभ से ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी बनना था। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। जागृति के पिता श्री एस सी अवस्थी होम्योपैथी चिकित्सक हैं और उनकी मां पेशे से शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपनी पुत्री का अध्ययन में सहयोग करने के उद्देश्य से यह कार्य छोड़ दिया। जागृति का भाई चिकित्सक बनने के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
सफलता से उत्साहित जागृति ने बताया कि उन्होंने यहां स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नालॉजी (मैनिट) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि चार वर्ष पहले हासिल की। इसके बाद उन्हें यहां भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में सेवा का अवसर मिला। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी में अपना भाग्य आजमाकर अपना सपना साकार करने के बारे में सोचा। पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली। माता, भाई और पिता ने जागृति को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और घर में वह माहौल भी मुहैया कराया, जिससे उसकी तैयारियों में कोई परेशानी नहीं हो।
जागृति ने अपनी सफलता में परिजनों के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि घर में टीवी का उपयोग भी नहीं के बराबर हो गया था और कोई सदस्य फोन पर बात भी इस तरह से करता था, जिससे कोई परेशानी नहीं हो। जागृति ने बताया कि उन्होंने कोचिंग के लिए दिल्ली का रुख भी किया था और कुछ समय बाद कोविड के कारण वापस भोपाल लौटना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने अपना उत्साह कम नहीं होने दिया। घर पर ही प्रतिदिन अध्ययन में दस से बारह घंटे का समय दिया और परीक्षा के पास आते ही अध्ययन की अवधि और बढ़ा दी गयी और सबकी दुआ से नतीजा सामने है।
जागृति के घर पर कल से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन भी मिलने वालों की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए अपनी भावनाओं पर बमुश्किल नियंत्रण कर पा रहे हैं।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्यों, विभिन्न राजनेताओं और उनके स्कूल तथा कॉलेज के शिक्षकों और साथियों ने भी जागृति को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेशवासियों के लिए भी गौरव की बात है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुर ने बहू के साथ की अश्लील हरकतें, तीन तलाक देकर घर से निकाला
Next: केरल में कांग्रेस को एक और झटका, वी.एम. सुधीरन ने पीएसी छोड़ी

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.