Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कटारमल मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कटारमल मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 21/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों, क्षेत्रवासियों तथा विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है, कि उन्हें प्राचीन सूर्य मंदिर में आकर योगाभ्यास करने का सौभाग्य  प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व में प्रभावशीलता का ही प्रमाण है कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। विश्व ने भारत की प्राचीन योग परंपरा को मान्यता दी है, यह प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया कि उनकी प्रेरणा से ही देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर योगाभ्यास किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कटारमल मंदिर परिसर में आयोजित इस योगाभ्यास में करीब 200 योग साधकों ने प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षण विमला शाह और मनमोहन सिंह गैड़ा ने योग साधकों को योगासन के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को भी देखा और सुना गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, तहसीलदार ज्योति धपवाल, पुरातात्विक विभाग देहरादून मंडल के अधिकारी, आयुष विभाग अल्मोड़ा के अधिकारी, कर्मचारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान समेत अन्य अधिकारी तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी
Next: मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण से दिया “हर घर योग, हर जन निरोग’’ का संदेश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.