Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कश्मीर में फिर आतंकियों की कायराना हरकत, हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर की हत्या
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

कश्मीर में फिर आतंकियों की कायराना हरकत, हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर की हत्या

RNS INDIA NEWS 01/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने कुलगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में एक हाईस्कूल की हिंदू महिला शिक्षक पर आतंकियों ने हमला कर दिया। गोली लगने से महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकी की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में मंगलवार को एक शिक्षिका पर आतंकियों ने गोलीबारी की। शिक्षिका की पहचान रजनी पत्नी राज कुमार के तौर पर हुई है। वह जम्मू संभाग के जिला सांबा की रहने वाली थी। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य आतंकी अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा।

वहीं दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के राजपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने कहा कि दो आतंकवादी मारे गए। दो एके-47 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। तलाशी जारी है।
खुफिया इनपुट के आधार पर सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार को दो आतंकियों के मारे जाने के साथ खत्म हुई। दोनों स्थानीय आतंकवादी हैं जिनकी पहचान त्राल के शाहिद राथर और शोपियां के उमर यूसुफ के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि अन्य आतंकी अपराधों के अलावा, शाहिद अरिपाल की एक महिला शकीला और त्राल में लुरगाम के एक सरकारी कर्मचारी जाविद अहमद की हत्या में शामिल था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिजिकल हियरिंग से दूर रहने वाले वकीलों को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, हम रोज कोर्ट आ रहे- आप भी आइए
Next: हार्दिक पटेल 2 जून को 15 हजार कार्यकर्ताओं संग भाजपा में होंगे शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.