Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर में नगर निगम-प्रशासन ने निकाली साइकिल रैली
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में नगर निगम-प्रशासन ने निकाली साइकिल रैली

RNS INDIA NEWS 14/08/2022
rns featured image new

काशीपुर। नगर निगम, प्रशासन और क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन ने आजादी के अमृत महोत्सव पर साइकिल रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही 15 अगस्त को तिरंगा फहराने को कहा। रविवार को नगर निगम से महापौर ऊषा चौधरी, उद्यमी योगेश जिंदल, क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के संरक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मेन बाजार, पोस्ट ऑफिस रोड, रतन सिनेमा रोड, महाराणा प्रताप चौक होते हुए अल्लीखां, गंगे बाबा रोड, मानपुर रोड, नई बस्ती, रामनगर रोड, चीमा चौराहा, कोर्ट रोड होते हुए जसपुर खुर्द में समाप्त हुई। रैली में एसडीएम अभय प्रताप सिंह,नगर आयुक्त विवेक राय, एसपी सिटी चंद्र मोहन सिंह, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, फाउंडेशन अध्यक्ष सर्वेश बंसल, गौरव गुप्ता, वीरेंद्र गर्ग, शशिकांत गुप्ता, अर्चना लोनी रहीं। वहीं, मोहल्ला पक्काकोट स्थित श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर से रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट, इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने किया। तिरंगा यात्रा श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से शुरू होकर पंथ रतन बाबा हरबंश सिंह एकेडमी में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गिद्दा आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी। यहां रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट की अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, देवेंद्र जिंदल, नरेश मल्होत्रा के अलावा बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा हरि सिंह, सरजिंदर सिंह छीना, कुलवंत सिंह, लखविंदर सिंह, प्रगट सिंह, कुलवंत सिंह, बाबा लखविंदर सिंह, इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, सचिव मोनिका कोषाध्यक्ष निशा, इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर ब्लूज्म की अध्यक्ष ममता सेठी, सीमा मल्होत्रा, सुभाष शर्मा सुरेंद्र पाल, विनीत रावल, बीएस सेठी, राज मेहरोत्रा, डॉ. अमरजीत साहनी रहे। उधर, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें क्षेत्र के मुस्लिम रहनुमा, राजनेता, सामाजिक संगठनों के लोगों और युवाओं ने शिरकत की। यात्रा मोहल्ला अल्लीखां शुरू होकर किला बाजार, मुख्य बाजार से होते हुए महाराणा प्रताप चौराहे पर समाप्त हुई। यहां पर शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष शमशुद्दीन, ईदगाह कमेटी अध्यक्ष हसीन खां, करबला कमेटी अध्यक्ष रफी खान, बसपा नेता मो.अशरफ एडवोकेट, कांग्रेस नेता शफीक अंसारी, मो हसन नूरी, आलम खां, एमए राहुल, नौशाद हुसैन, नजमी अंसारी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ससुराल गए ग्रामीण की करंट लगने से मौत
Next: शिक्षिका से मारपीट करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.