Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कार्यबहिष्कार पर डटे रहे यूपीसीएल कार्मिक
  • पौड़ी

कार्यबहिष्कार पर डटे रहे यूपीसीएल कार्मिक

RNS INDIA NEWS 23/09/2021
rns featured image new

पौड़ी। चौदह सूत्रीय मांगों पर वार्ता के बाद भी कोई कदम नही उठाए जाने से नाराज विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के बैनर तले गुरुवार को भी पौड़ी में कार्मिक टूल डाउन ,पेन डाउन के तहत कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। आंदोलन को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे ने भी अपना समर्थन दिया। मोर्चे के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में मांगों को लेकर सरकार के साथ समझौता हुआ था लेकिन पूर्व में हुए समझौते के तहत अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठे है। जिसके कारण कार्मिकों में रोष है और एक बार फिर चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत की गई है। गुरुवार को पौड़ी में कार्मिकों ने गेट मिटिंग कर जमकर नारेबाजी की और मांगों पर समझौते के तहत कदम उठाने की गुहार लगाई। कहा कि जब तक मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन को यथावत रखा जाएगा।मोर्चे के संयोजक आरपी नौटियाल ने कहा कि शनिवार को यूपीसीएल मुख्यालय पर एक दिवसीय सत्याग्रह कार्यक्रम सहित चरणबद्ध आंदोलन कार्मिक कर रहे है। यदि इसके बावजूद मांगों पर कदम नहीं उठते तो 6 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने के लिए सरकार बाध्य करेगी। पौड़ी में मोर्चे के आंदोलन को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारी सीताराम पोखरियाल, जसपाल सिंह रावत, प्रेम चंद्र ध्यानी आदि ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शन करने वालों में सचिव रामस्वरूप, गौतम सान्याल, गुलजार अहमद, अवतार बुटोला, संजय सिंह, विक्रांत सिंह, परमल राणा, सुकरी देवी, सुशीला, सोबन सिंह, देवेंद्र प्रसाद, देव सिंह, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, मुकेश, सूरज कुमार, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड महामारी की वैश्विक प्रतिक्रिया में भारत सबसे आगे : राष्ट्रपति कोविंद
Next: 25 सितंबर से दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे पर्यटन मंत्री

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.