Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • करवाचौथ की रात बारह घरों में ठगी, नशीला खाना खिलाकर दुल्हनें जेवर-नकदी लेकर फरार
  • राष्ट्रीय

करवाचौथ की रात बारह घरों में ठगी, नशीला खाना खिलाकर दुल्हनें जेवर-नकदी लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 13/10/2025
rns featured image new

अलीगढ़ (आरएनएस)। करवाचौथ की रात जब सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत और पूजा में लीन थीं, उसी रात अलीगढ़ में भरोसे और रिश्तों को तोड़ देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। सासनी गेट थाना क्षेत्र में बारह नई-नवेली दुल्हनों ने अपने ही परिवारों को नशीला खाना खिलाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी समेट ली और रातों-रात फरार हो गईं।

यह कोई एक घटना नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह की सुनियोजित साजिश थी, जिसने बारह घरों में एक साथ मातम फैला दिया। जानकारी के अनुसार, ये सभी दुल्हनें बिहार और झारखंड से दलालों के माध्यम से लाई गई थीं। दलालों ने इन्हें उन परिवारों में ब्याहा था जहां लड़कियों की कमी के कारण शादी मुश्किल हो रही थी। एक दुल्हन के बदले दलालों ने परिवारों से 80 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक वसूले थे।

पीड़ित परिवारों के अनुसार, शादी के बाद इन दुल्हनों ने घर-परिवार में पूरी तरह घुल-मिलकर सबका विश्वास जीत लिया था। किसी ने सास के साथ पूजा-पाठ शुरू कर दी, तो कोई पति के साथ खेतों में काम पर जाने लगी। करवाचौथ पर भी उन्होंने पूरे उत्साह और विधि-विधान से व्रत रखा, हाथों में मेहंदी रचाई और घर सजाया। रात में जब चांद देखकर व्रत खोलने का समय आया, तो उन्होंने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद सभी परिजन गहरी नींद में सो गए। सुबह जब आंख खुली तो घर के दरवाजे खुले थे, अलमारियां खाली थीं और दुल्हनें गायब थीं।

वारदात के बाद जब परिवारों ने उन दलालों से संपर्क करने की कोशिश की, जिन्होंने शादियां कराई थीं, तो उनके मोबाइल फोन बंद मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला एक बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ प्रतीत हुआ है, जिसने इन बारह परिवारों से करीब तीस लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। इसमें सोने-चांदी के गहने, नकदी और कीमती सामान शामिल हैं।

एक पीड़ित व्यक्ति ने बताया, “शादी को अभी दस दिन ही हुए थे। करवाचौथ की पूजा के समय वह इतनी श्रद्धा से व्रत कर रही थी कि हम सब भावुक हो गए। लगा कि किस्मत से अच्छी बहू मिली है, लेकिन सुबह सब कुछ लुट चुका था।”

घटना की जानकारी मिलते ही सासनी गेट थाने में अब तक चार प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के बीच सक्रिय है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। दलालों के फोटो और दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह विशेष रूप से उन क्षेत्रों को निशाना बनाता है, जहां लिंगानुपात कम होने के कारण विवाह योग्य युवकों को दुल्हन नहीं मिलती। अलीगढ़ में हुई यह वारदात अब तक की सबसे बड़ी “लुटेरी दुल्हन” ठगी के रूप में सामने आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों को दी गई बचाव, राहत और सुरक्षा के उपायों की जानकारी
Next: दिवाली से पहले नियमितीकरण की उम्मीद में उपनल कर्मचारी, 15 अक्तूबर को निकालेंगे कैंडल मार्च

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.