Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • करवाचौथ के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगाएंगी मेहंदी स्टॉल
  • अल्मोड़ा

करवाचौथ के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगाएंगी मेहंदी स्टॉल

RNS INDIA NEWS 18/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। आगामी 19 एवं 20 अक्टूबर को नगर के 5 स्थानों पर जिला प्रशासन के द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ाने के उद्देश्य से मेहंदी स्टॉल लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की पहल पर हो रहे इस कार्यक्रम के संबंध में कलेक्ट्रेट में आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित हुई। इस बैठक में तय हुआ कि नगर के नंदादेवी, चौघानपाटा, रघुनाथ मंदिर, रामलीला मैदान खत्याड़ी एवं जिला पंचायत परिसर धारानौला में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी लगाने का कार्य होगा। मेहंदी लगाने के लिए समूह की महिलाओं को जिला प्रशासन विभागीय माध्यम से सहयोग उपलब्ध कराएगा तथा प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में तय हुआ कि बाजार मूल्य से आधे मूल्य पर ये महिलाएं मेहंदी लगाएंगी। जिससे इन महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ साथ गृहणियों को आर्थिक बचत भी होगी। मेहंदी लगाने वाली महिलाओं में राजकीय बाल गृह किशोरी बख की बालिकाएं भी शामिल होंगी एवं मेहंदी आर्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा को उजागर कर सकेंगी। एक स्थान पर 4 से 5 महिलाएं मेहंदी लगाने के लिए उपस्थित रहेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मेहंदी लगाने वाली महिलाओं को प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनपद की महिलाओं में मेहंदी आर्ट के माध्यम से उनके आजीविका के साधन के रूप में प्रोत्साहित किए जाने हेतु किया जा रहा है। आने वाले समय में इसको बड़े स्तर पर भी किया जाएगा तथा मेहंदी आर्ट की महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए फिक्स स्थान भी उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी एसके पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, अधिशाषी अधिकारी नगर निगम भरत त्रिपाठी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीपावली पर्व को लेकर को 31 अक्तूबर का भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करे सरकार
Next: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.