Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कारोबारी से दिनदहाड़े लूट का तीन घंटे में खुलासा
  • हरिद्वार

कारोबारी से दिनदहाड़े लूट का तीन घंटे में खुलासा

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

रुड़की। दो युवक फेरी लगाकर सामान बेचने वाले कारोबारी से दिनदहाड़े उसका फोन व 21 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर खानपुर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़कर फोन व नगदी बरामद कर ली। आरोपियों में से एक नाबालिग बताया रहा है। पुलिस उसकी उम्र के बारे में जांच कर रही है। मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी कासिम पुत्र जलालुद्दीन बाइक पर आसपास के देहात में फेरी लगाकर सामान बेचता है। बुधवार को वह फेरी लगाने खानपुर के गांवों में आया था। एक दो गांवों में फेरी लगाने के बाद वह अगले गांव में जा रहा था। धर्मुपुर, सहीपुर के रास्ते पर दो युवकों ने उसे रोका और फिर उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से 21 सौ रुपये की नगदी और सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। कासिम ने पीछे से आ रहे राहगीर के फोन से खानपुर थाने को इसकी सूचना दी। इस पर गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान, एसआई रविंद्र जोशी और सिपाही अजीत तोमर व अरविंद रावत के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और कारोबारी से पूरी घटना की विस्तार से जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की। घटना के तीन घंटे के भीतर ही पुलिस की टीम ने कोराबारी से लूट करने वाले खानपुर गांव के मोहित पुत्र विनोद कुमार व उसके दूसरे साथी को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से कारोबारी का मोबाइल फोन और 1850 रुपये की नगदी भी बरामद हो गई। एसओ अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मोहित का साथी अभी नाबालिग बताया गया हे। उसे कोर्ट में पेश करने से पहले उसकी उम्र के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीरो ईएमआई पर फ्लैट देगा हीरो रियल्टी-धर्मेश शाह
Next: बोर्ड परीक्षा के होनहारों को नवाजा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.