Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माल रोड को दुरुस्त करें विभाग, वरना करेंगे आन्दोलन: कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

माल रोड को दुरुस्त करें विभाग, वरना करेंगे आन्दोलन: कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की माल रोड में डामरीकरण हुए दो माह का समय भी नहीं हुआ है और सड़क में जगह-जगह गड्ढे बनने लगे हैं, जिन गड्डों से रिसकर पानी लोगों के घरों में जा रहा है। बुधवार शाम बख्शीखोला में माल रोड पर तीन बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। जिससे पानी लोगों के घरों में जाने लगा। सूचना पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा तत्काल जल निगम के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को तत्काल कार्यवाही हेतु सूचित किया गया, साथ ही उनके द्वारा अविलंब प्रातःकाल तक गड्ढों के सुधारीकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई, तब जाकर आज सुबह मौके पर ठेकेदार के आदमी पहुंचे और गड्डों को सीमेंट से भरने का कार्य किया गया। इस अवसर पर कर्नाटक ने कहा कि 6 माह तक जनता लगातार माल रोड में सीवर लाइन पड़ने के कारण परेशान रही। इसके बाद डामरीकरण के लिए जनता को इंतजार करना पड़ा और काफी आंदोलनों के बाद संबंधित विभाग ने आनन फानन में डामरीकरण किया, उन्होंने कहा कि डामरीकरण में गुणवत्ता का कोई भी ख्याल नहीं रखा गया है। इसी कारण दो माह तक भी यह डामर सड़क में नहीं टिक पा रहा है और सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक ने कहा कि गड्डों के कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग ठेकेदार के माध्यम से 15 दिन के भीतर सड़क की गुणवत्ता की जांच कर सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करे, जिससे कि लोगों को दिक्कतें न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने टिहरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र जखन्याली का स्थलीय निरीक्षण किया
Next: परिसीमन के विरोध में आयोजित हुई बैठक, देंगे ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.