Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिजाब विवाद: कर्नाटक के 9 जिलों में अभी भी धारा 144, 28 फरवरी तक बढ़ी अवधि
  • राष्ट्रीय

हिजाब विवाद: कर्नाटक के 9 जिलों में अभी भी धारा 144, 28 फरवरी तक बढ़ी अवधि

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाई कोर्ट ने आज की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी है। उधर, मामला बढ़ता देख बेंगलुरु जिला प्रशासन ने 28 फरवरी तक कई इलाकों में धारा 144 बढ़ा दी है। जिला प्रशासन के मुताबिक, हिजाब समर्थक और हिजाब विरोधी प्रदर्शनों की अनुमति नहीं होगी।   जिला अधिकारियों ने बेंगलुरू में जारी निषेधाज्ञा(धारा 144) को 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन ने हिजाब समर्थक और हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बाद शहर के सभी हाई स्कूलों के आसपास के इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। विरोध और रैलियों सहित सभी प्रकार की सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नारे, गाने और भाषणों को भडक़ाना सख्त रूप से वर्जित है। खुले स्थानों में 300 से अधिक और बंद स्थानों में 200 लोगों के साथ विवाह समारोह भी प्रतिबंधित हैं।
जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक, सभी खेल परिसरों और स्टेडियमों को अपनी क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक का संचालन नहीं करना है। वर्तमान में कर्नाटक के कुल नौ जिले धारा 144 लागू हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कई कस्बों और स्कूलों के पास पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
उधर, हाई कोर्ट अपने अंतरिम आदेश में हिजाब विवाद से संबंधित सभी याचिकाओं पर विचार करने तक सभी छात्रों को कक्षा के भीतर भगवा शॉल, स्कार्फ, हिजाब और कोई भी धार्मिक झंडा पहनने पर पहले से ही रोक लगा चुकी है। कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूल और कॉलेज फिर से खोल दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुजफ्फरनगर में घने कोहरे के बीच टकराई दो स्कूल बसें
Next: यूपी-बिहार वाले बयान को लेकर बढ़ीं सीएम चन्नी की मुश्किलें, मुकदमा हुआ दर्ज, 24 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.