Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बढ़ावा देने के लिए राज्य से प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा के लिए उतारने पर विचार कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों ने पुष्टि की कि इसकी राज्य इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया इस मामले में पहले ही प्रियंका गांधी से संपर्क कर चुके हैं।
उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस नेता को समझाया है कि उनकी दादी दिवंगत इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी ने पहले कर्नाटक से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।
जहां इंदिरा गांधी ने 1978 में चिक्कमगलुरु से चुनाव लड़ा था, वहीं सोनिया गांधी ने 1999 में बेल्लारी से चुनाव लड़ा था।
राज्य के राजनीतिक क्षेत्र में उनके आगमन ने चुनाव परिणामों के मामले में कांग्रेस के लिए अच्छा काम किया था। इसलिए कांग्रेस अब प्रियंका गांधी को राज्य से राज्यसभा के लिए मैदान में उतारना चाहती है।
कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद इस मामले पर फैसला लेने का आश्वासन दिया है।
इस बीच, भाजपा सांसद और केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने उच्च सदन के लिए प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने की कांग्रेस की योजना का स्वागत किया।
उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी संसद में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी की उम्मीदवार होंगी। मैं उनका स्वागत करती हूं।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा के लिए चुनकर पिछले दरवाजे से संसद में प्रवेश करने के बजाय, उन्हें कर्नाटक के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩा चाहिए।
उन्होंने कहा, कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं है। वह इसे फिर से जीवंत कर सकती हैं।
करंदलाजे ने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव लड़ें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेप केस में फंसे राजस्थान के मंत्री का बेटा, गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस
Next: सबरीमाला में मासिक पूजा के लिए खुला भगवान अयप्पा मंदिर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.