Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा के दागी विधायक की गिरफ्तारी की मांग की
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा के दागी विधायक की गिरफ्तारी की मांग की

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के दागी विधायक रमेश जारकीहोली की गिरफ्तारी की मांग की, जिन्होंने एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील वीडियो सामने आने के बाद मार्च की शुरुआत में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा, हम राज्य के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई से जारकीहोली को गिरफ्तार करवाने का आग्रह करते हैं, क्योंकि वह एक महिला के साथ अश्लील वीडियो के मामले में पकड़े गए थे। महिला ने उन पर सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के एक दिन बाद जारकीहोली ने 3 मार्च को राज्य के जल संसाधन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसे 2 मार्च को स्थानीय समाचार चैनलों पर भी प्रसारित किया गया था।
नवंबर, 2019 में कांग्रेस से अलग होने और भाजपा में शामिल होने के बाद जारकीहोली बेलगावी जिले की गोकक विधानसभा सीट से फिर से निर्वाचित हुए। वह फरवरी 2020 में कैबिनेट मंत्री बने।
पीडि़ता की दुर्दशा के प्रति राज्य सरकार की कथित उदासीनता से नाराज शिवकुमार ने कहा कि यह शर्म की बात है कि महिला की शिकायत पर कथित दुष्कर्म के मामले में राज्य पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत आरोपित किए जाने के बाद भी जारकीहोली को स्वतंत्र घूमने की अनुमति है।
हालांकि मार्च के मध्य में पीडि़ता की शिकायत पर जारकीहोली के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और जांच दल द्वारा उससे पूछताछ की गई थी।
शिवकुमार ने कहा, पुलिस कानून का पालन करने के बजाय सत्ताधारी पार्टी के निर्देशों पर काम कर रही है।
मार्च के दौरान जब विधानसभा का बजट सत्र चल रहा था, तब जारकीहोली को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और छुट्टी मिलने के बाद उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरबीआई ने बैंकों को आगाह किया, कहा- संपत्ति की गुणवत्ता पर नजर रखें, ऊंचे प्रावधान के लिए तैयार रहें
Next: चक्रवाती तूफान यास से हुए नुकसान को लेकर पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.