Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • देहरादून

कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 09/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 20 सूत्रीय मांगपत्र पर अमल न होने से चार दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एसएस चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को यमुना कॉलोनी में आयोजित समिति की बैठक में कर्मचारियों ने 20 सूत्रीय मांग पर अमल न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता मे गत वर्ष पांच नवम्बर को समपन्न बैठक में सभी मांगों पर बिन्दुवार चर्चा कर समितियों का गठन किया गया था, लेकिन एक साल बाद भी इस पर शासन स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। पदोन्नति में पात्रता के लिए शिथलीकरण की व्यवस्था पुनः बहाल किए जाने की कार्यवाही को भी रोक दी गई है। इसी तरह 10, 16, 26 वर्ष पर पदोन्नति न होने की दशा में कार्मिकों को एसीपी के अर्न्तगत पदोन्नति वेतन मान दिए जाने का आदेश भी पारित नहीं हुआ। जिससे कार्मिकों में रोष व्याप्त हो रहा है। इस कारण सभी जिला मुख्यालयों पर चार दिसंबर को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। यदि फिर भी सरकार नहीं चेती तो अल्प नोटिस देकर हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक का संचालन उतरांचल मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्णानन्द नौटियाल ने किया। बैठक में शक्ति प्रसाद भट्ट, मुकेश रतूड़ी, मुकेश बहुगुणा, अशोक राज उनियाल, पचंम बिष्ट, बीएस रावत, गोविंद सिंह नेगी, बनवारी सिंह रावत, निशंक सिरोही, विक्रम सिंह नेगी, सवर सिंह रावत, राकेश रावत रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस अध्यक्ष ऋतु खंडूडी को सौंपी प्रवर समिति की रिपोर्ट
Next: हथियारबंद बदमाशों ने की ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की डकैती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.