Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कर्मचारी संघ के लेटरहैड का दुरुपयोग करने पर दर्ज होगा केस
  • देहरादून

कर्मचारी संघ के लेटरहैड का दुरुपयोग करने पर दर्ज होगा केस

RNS INDIA NEWS 17/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने अस्थायी कर्मचारियों की ओर से संघ के लेटरहैड के दुरुपयोग का आरोप लगाया। मुख्य कार्याधिकारी के खिलाफ की गई बयानबाजी को षड्यंत्र बताया। मुख्य सचिव को पत्र भेज कर संयुक्त कर्मचारी संघ को गैर मान्यता प्राप्त और अवैध बताते हुए कहा कि दोबारा इस तरह की घटना पर सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने कहा कि संघ के सामानांतर और बिना मान्यता के कर्मचारी संघ बनाया गया है। जो कि गैर कानूनी है। भविष्य में यदि गैर मान्यता के संयुक्त कर्मचारी संघ ने संघ के लेटर हैड, लोगो का इस्तेमाल किया तो मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ संबंधित के खिलाफ केस दर्ज करेगा। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वालों पर सवाल उठाए। कहा कि मुख्य कार्याधिकारी मंदिर समिति में बेहतर काम कर रहे हैं। उनकी छवि को खराब करने को झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
कहा कि अभी बीकेटीसी में समिति का गठन नहीं हुआ है। व्यवस्थाओं के संचालन को प्रशासक नियुक्त है। ऐसे में मन्दिरों के प्रशासन और संचालन की पूरी जिम्मेदारी बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी की है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर अधिनियम 1939 की सेवानियमावली और सुसंगत धाराओं के अनुरूप मन्दिर व्यवस्थाओं से सम्बन्धित प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णय लिये जाने के सम्पूर्ण अधिकार मुख्य कार्याधिकारी में स्वतः प्रभावी हो जाते हैं। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कार्यकुशलता से मन्दिर हित में प्रभावी कार्य किए हैं। एसीपी का लाभ दिया। स्थायी कार्मिकों को पदोन्नति, अस्थाई कार्मिकों की वेतन विसंगति, नियमितिकरण के सम्बन्ध में विभागीय समिति गठित की। इसके बावजूद उनकी छवि खराब की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता छात्रों से मिले मुख्यमंत्री धामी
Next: राशिफल 18 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.