Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा प्रदेश: माहरा
  • देहरादून

वन विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा प्रदेश: माहरा

RNS INDIA NEWS 06/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वनों में लगी आग के लिए वन विभाग की लापरवाही को असल जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश उपाध्क्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी के हवाले से जारी बयान में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने पहाड़ों को आग से बचाने को हेलीकॉप्टर से पानी का छिड़काव किए जाने की मांग की। माहरा ने कहा कि आग की घटनाएं सरकार की नाकामी को उजागर कर रही है। समय रहते कदम उठाए जाते तो ऐसे विकट हालात न पैदा होते। जबकि अब आग लगने की घटनाएं हर साल होती हैं। इसके बाद भी सरकार आपदा से निपटने को समय रहते इंतजाम करने में विफल रहती है। यही वजह है, जो आज के समय में 95 प्रतिशत जंगल जल रहे हैं। मार्च के अंतिम समय से आग लगना शुरू हो गई थी, लेकिन वन विभाग की नींद तब तक नहीं टूटी, जब तक वो दावानल न बन गई। अभी भी पूरा सिस्टम सिर्फ हाथ पर हाथ धरे बैठा है। आग लगने की इन घटनाओं से सिर्फ अमूल्य वन सम्पदा ही नष्ट नहीं हो रही है, बल्कि वन्य पशु, पेड़, वनस्पतियां, जल स्रोत और यहां तक कि ग्लेशियर भी संकट में हैं। माहरा ने कहा कि आग लगने से जान माल के नुकसान का भी खतरा पैदा हो रहा है। दूनागिरी मन्दिर के निकट जंगल में लगी आग से श्रद्धालुओं तक को अपनी जान बचानी पड़ी। एडीधूरा मन्दिर में आग से स्थानीय धर्मशाला पूरी तरह जल कर नष्ट हो गई है। वन विभाग के अधिकारी केवल देहरादून के कमरों में बैठ कर नीतियां बना रहे हैं। सरकार आग से बचाव को ठोस रणनीति बनाएं। पहले की तरह वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। जनता को जल जंगल और जमीन पर उसके अधिकार दिए जाएं। वन पंचायतों को सक्रिय कर आंधी तूफान से गिरे हुए पेड़ों को उठाने के अधिकार दिए जाएं। ताकि हर वर्ष होने वाले इस नुकसान से बचा जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी धामों में तीर्थ सुधार नियमावली लागू की जाए
Next: कई मुस्लिम देश चाहते हैं भारत से दोस्ती, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताई वजह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.