Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कारागार परिसर में धूमधाम से मनाया गया अगस्त क्रांति दिवस
  • अल्मोड़ा

कारागार परिसर में धूमधाम से मनाया गया अगस्त क्रांति दिवस

RNS INDIA NEWS 09/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अगस्त क्रांति दिवस ऐतिहासिक अल्मोड़ा कारागार परिसर में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू वार्ड में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर का अनावरण कर किया गया तथा द्वीप प्रज्वलित कर उपस्थित गणमान्यों द्वारा अगस्त क्रांति के वीर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मल्होत्रा द्वारा किया गया। इस दौरान जेल परिसर में सभी के द्वारा नेहरू जी समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल में जवाहर लाल नेहरू, बद्रीदत्त पांडे, हरगोविंद पंत, सैयद अली जहीर, खान अब्दुल गफ्फार खान, दुर्गा सिंह रावत समेत अन्य क्रांतिकारी नेता निरुद्ध रहे थे। कार्यक्रम में तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धपवाल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त का दिन भारत छोड़ो आंदोलन की अगस्त क्रांति में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनानियों को याद करने का दिन है। कार्यक्रम में ग्रेस स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य तथा भाषण के माध्यम से समा बांधा। सभी वक्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के इतिहास, तत्कालीन परिस्थितियों आदि के बारे में अपने अपने विचार रखे तथा कहा कि अल्मोड़ा की जेल एक ऐतिहासिक जेल है। इस जेल से बहुत से वीर स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास जुड़ा हुआ है। इस दौरान कारागार में निरुद्ध व्यक्तियों ने भी सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से समां बांधा। जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने कहा कि आज परिस्थितियां पूर्व की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने जेल के बारे में कहा कि यह बंदी गृह न होकर सुधार गृह है। यहां अपराधियों को स्वसुधार हेतु प्रेरित किया जाता है। इस दौरान निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, वरिष्ठ प्राध्यापक बीडीएस नेगी, डे केयर संस्था के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी समेत अन्य पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर युवतियों से छेड़छाड़
Next: सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्राओं को बेरहमी से पीटा, चेहरे पर आई सूजन

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.