Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कप्साड़ पेयजल योजना का टेंडर निरस्त न किये जाने पर करेंगे भूख हड़ताल
  • देहरादून

कप्साड़ पेयजल योजना का टेंडर निरस्त न किये जाने पर करेंगे भूख हड़ताल

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। फेडिज कप्साड़ वेल्फेयर एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि जल निगम और ठेकेदार की मिलीभगत से एक बार फिर से कप्साड़ पेयजल योजना के निर्माण की गुपचुप कार्रवाई शुरू की गयी है। एसोसिएशन की अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि गांव वालों के विरोध के बावजूद यदि फिर से योजना का निर्माण किया जाता है तो भूखहड़ताल की जायेगी। फेडिज कप्साड़ वेल्फेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. पूजा गौड ने बयान जारी कर बताया कि जल जीवन योजना के तहत बीते वर्ष फेडिज कप्साड़ योजना का छत्तीस लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। जिसका समस्त ग्रामीणों ने विरोध किया। जिसके परिणाम स्वरूप जल निगम को टेंडर निरस्त किया गया था। आरोप लगाया कि अब विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से गुपचुप तरीके से टेंडर निकाला गया है। कहा कि एक वर्ष तक पेयजल निगम ने गांव वालों की कोई सुध नहीं ली और अब फिर से ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए योजना बनाये जाने की तैयारी की जा रही है। कहा कि गांव के लोगों ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेकर संकल्प लिया है कि यदि पांच अक्टूबर को पेयजल योजना का टेंडर खुलता है तो उसके बाद विकास भवन दून में मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय पर आमरण अनशन करेंगे। डॉ. गौड ने अधिशासी अभियंता जल निगम से मांग की है कि टेंडर को तत्काल निरस्त कर टेंडर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके बर्नवाल का कहना है कि जिलाधिकारी देहरादून ने पेयजल योजना की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी को जांच सौंपी है। कहा कि जांच चलते तक टेंडर खोलने की तारीख एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गायक चन्ना किशनपुरिया के गाने दि गॉड ऑफ विलेन का पोस्टर रिलीज
Next: चरस के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.