Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट में लाटू देव मंदिर परिसर में बिखोती मेले की भव्य धूम
  • बागेश्वर

कपकोट में लाटू देव मंदिर परिसर में बिखोती मेले की भव्य धूम

RNS INDIA NEWS 15/04/2025
rns featured image new

बागेश्वर। ग्राम पंचायत कपकोट स्थित 1008 लाटू देवता मंदिर में क्षेत्र का परंपरागत बिखोती मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ सामूहिक रूप से गोदान किया।

लाटू देवता को अनाज से बने पारंपरिक प्रसाद का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर मंत्रोच्चारण और भक्ति भाव से सराबोर रहा।

श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से दुर्गा सप्तशती का पाठ करवाया और मनोकामना पूर्ण होने पर पूजा में उपयोग आने वाले घंटी और बर्तन अर्पित किए। लाटू देवता के डंगरिए ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। लोगों ने देवता से क्षेत्र की फसलों को अतिवृष्टि से बचाने की प्रार्थना की।

मेले के आयोजन में पुजारी लीलाधर उपाध्याय, मोहन चंद्र उपाध्याय और योगेश उपाध्याय ने प्रमुख भूमिका निभाई। सामूहिक गोदान का आयोजन पंडित बसंत बल्लभ जोशी के संचालन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय, पूर्व उपप्रधान महिमन कपकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कपकोटी, पूर्व बीडीसी सदस्य चंद्र कपकोटी, तारा सिंह कपकोटी, महेश कपकोटी, राजेंद्र कपकोटी, खीम दीवान कपकोटी, जमन सिंह बिष्ट, पूरन, राधेश्याम और गोविंद बल्लभ जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

उधर, 16 अप्रैल को 1008 काशिल देवता धाम में भी बिखोती मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग के अपहरण और पोक्सो एक्ट का आरोपी रामनगर से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
Next: एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में बोले नड्डा – गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा केंद्र की प्राथमिकता

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.