Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून
  • बागेश्वर

कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात

RNS INDIA NEWS 30/06/2025
rns featured image new

दोनों चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण को सरकार की मंजूरी

चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण से मजबूत होगी स्वास्थ्य सुविधाएं

 

देहरादून। सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुये राज्य सरकार ने दो और चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत बागेश्वर जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट तथा चमोली जनपद में सीएचसी थराली को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जायेगा। इन दोनों चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण से स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने और आम लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। साथ ही सरकार छोटी चिकित्सा इकाईयों को उच्चीकृत कर उन्हें सुविधा सम्पन्न बना रही है, ताकि स्थानीय स्तर पर आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इसी कड़ी में सरकार ने चिकित्सा इकाईयों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के तहत जनसंख्या मानकों में शिथिलता देते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट और थराली के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। इन दोनों चिकित्सा इकाईयों को सीएचसी से उप जिला चिकित्सालय बनाया जायेगा। दोनों चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही लोगों को उपचार के लिये दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट का उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकरण होने से स्थानीय लोगों के अलावा पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा सीएचसी थराली को उप जिला अस्पताल में उच्चीकृत कर इसे नवीन स्थान कुलसारी में स्थापित किया जायेगा। जिससे चमोली जनपद के तीन विकासखण्डों थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ को सीधा लाभ पहुंचेगा। साथ ही चार धाम यात्रा के लगभग दो लाख तीर्थ यात्री व पर्यटकों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया हो सकेगी।

सीएचसी कपकोट व थराली के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। दोनों चिकित्सा इकाईयों के उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत होने से स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। लम्बे समय से स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सीएचसी के उच्चीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है।– डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माल गांव में गुलदार ने बकरी पर किया हमला
Next: फ्लोर मिल स्वामियों ने मंडी समिति में दिया धरना, नारेबाजी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.