Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट में 20 मिमी बारिश, 7 सडक़ों पर यातायात ठप
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

कपकोट में 20 मिमी बारिश, 7 सडक़ों पर यातायात ठप

RNS INDIA NEWS 09/08/2020
06 (5)

बागेश्वर। रविवार को पूरे जिले में मानसूनी बारिश हुई। जिला मुख्यालय में दोपहर बाद झमाझम मेघ बरसे। कपकोट और दुग नाकुरी तहसील में शनिवार की रात से बारिश जारी रही। अन्य तहसीलों में भी बारिश होने से उमस भरी गर्मी से निजात मिली। हालांकि आधा दर्जन से अधिक सडक़ों पर यातायात बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कपकोट में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार की रात भी क्षेत्र में 20 मिमी बारिश हुई। दुग नाकुरी तहसील में भी रात भर मेघ बरसे। जिला मुख्यालय, गरुड़, काफलीगैर, कांडा आदि तहसीलों में रविवार को बारिश हुई। लोगों को कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं कपकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। क्षेत्र की कई सडक़ों पर यातायात बंद है। कपकोट-शामा-तेजम राज्य मार्ग रविवार को भी नहीं खोला जा सका है। वहीं बघर मोटर मार्ग करीब एक महीने से बंद है। इसके अलावा शामा-लीती, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, हरसीला-पुडक़ूनी रोड पर भी यातायात बाधित है। कांडा तहसील के जेठाई-धपोली रोड पर भी कई दिनों से आगवामन ठप है। वहीं बारिश से कमेड़ीदेवी-भैसुड़ी रोड भी बंद हो गई है। कपकोट में लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर बढक़र 866.60 मीटर पहुंच गया। गोमती नदी 862.10 मीटर पर बह रही है। इधर बिजली लाइन और पोल टूटने के कारण बाधित बिचला दानपुर के आधा दर्जन गांवों की बिजली अब तक सुचारू नहीं हो पाई है। जिससे करीब पांच हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द क्षेत्र की सडक़ और बिजली की समस्या का निदान करने की मांग की। इनसेट:जिले की बंद सडक़ों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। लगातार बारिश होने से दिक्कत आ रही है। जल्द ही बंद सडक़ों और बाधित बिजली आपूर्ति को सुचारू करा दिया जाएगा।शिखा सुयाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ पर दी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धाजंलि
Next: विधायक भौर्याल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.