Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • कन्नौज में मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हिंसा भड़की
  • उत्तर प्रदेश

कन्नौज में मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हिंसा भड़की

RNS INDIA NEWS 18/07/2022
rns featured image new

कन्नौज (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा कथित तौर पर एक गांव के मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े फेंकने और दो स्थानों पर मूर्तियों को अपवित्र किए जाने के बाद सांप्रदायिक झड़पें हुईं, कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दुकानों में आग लगा दी गई। पुलिस ने कहा कि इसके बाद हुई हिंसा में एक कब्रिस्तान का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में हुई, जब मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र ने मंदिर के अंदर मांस के टुकड़े पाए और पुलिस को इसकी सूचना दी।
अंचल अधिकारी शिव प्रताप सिंह व थाना प्रभारी हरि श्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्थान की सफाई कराई। हालांकि, पुलिस पर घटना पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए सडक़ पर भीड़ जमा हो गई और तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग को जाम कर दिया।
तीन घंटे तक नाकाबंदी जारी रही, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। जैसे ही नाकाबंदी हटाई गई, ऐसी सूचना थी कि दो स्थानों पर मूर्तियों को अपवित्र किया गया था।
भीड़ क्रोधित हो गई और चार दुकानों को जला दिया और साथ ही एक कब्रिस्तान में प्रवेश किया, जहां उन्होंने इसके द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
शनिवार की देर शाम महानिरीक्षक (कानपुर रेंज), प्रशांत कुमार और आयुक्त (कानपुर संभाग) राज शेखर भी तालग्राम पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वे घटना के पीछे के लोगों की पहचान कर रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और उन्होंने पूरे शहर में पैदल पुलिस गश्त बढ़ा दी है।
जिलाधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा, जो लोग शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक और बस की टक्कर में 5 की मौत, 22 घायल
Next: मोदी ने 200 करोड़ टीकों पर देशवासियों को बधाई दी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.