Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कन्हैया मित्तल का यूटर्न, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल, बोले- बीजेपी के साथ ही रहूंगा
  • राष्ट्रीय

कन्हैया मित्तल का यूटर्न, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल, बोले- बीजेपी के साथ ही रहूंगा

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ भजन गाने वाले कन्हैया मित्तल ने मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने इस संबंध में बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के साथ रहेंगे। मित्तल ने अपने बयानों के लिए वीडियो संदेश जारी कर माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से मुझे ये एहसास हुआ कि मेरे सनातनी भाई बहन और खासकर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मुझे इतना प्यार करता है और इतनी चिंता करता है। मैंने जो बात कही थी कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करने वाला हूं उसे मैं वापस लेता हूं।
उन्होंने कहा, इससे पहले मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा। अब मैं उस फैसले को वापस लेता हूं। इस फैसले से सनातनियों का दिल टूटा है। मैंने अब किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। क्योंकि मैं नहीं चाहता हूं कि किसी भी सनातनी का भरोसा टूटे। इसलिए मैं कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान करता हूं। उन्होंने आगे कहा,हम सब मिलकर यही संकल्प लेते हैं कि हम राम के थे, हैं, और रहेंगे। मैं आपसे फिर से माफी मांगता हूं। जब कोई अपना गलती करता है, तो बहुत तकलीफ होती है। मुझे लग रहा था कि मेरा फैसला गलत था। जो फैसला लिया है, वह गलत था, इसलिए मैंने अब उसे वापस ले लिया है। मैं अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद करता हूं। मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद करता हूं।
ज्ञात हो कि, बीते दिनों कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया था। दरअसल, वह भाजपा से टिकट चाह रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने की संभावना को देखते हुए बाद में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। इस ऐलान की राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई थी। कन्हैया मित्तल का भजन ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’, काफी चर्चित हुआ था। भाजपा ने इस भजन का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भी किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत जब बेहतर स्थिति में होगा तब हम आरक्षण खत्म करने पर विचार करेंगे : राहुल गांधी
Next: आरजी कर बलात्कार मामला : पीड़िता के पोस्टमार्टम के वीडियोग्राफर से पूछताछ करेगी सीबीआई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.