Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नूपुर शर्मा के समर्थन एवं कन्हैया के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर निकाला जुलूस
  • नैनीताल

नूपुर शर्मा के समर्थन एवं कन्हैया के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर निकाला जुलूस

RNS INDIA NEWS 07/07/2022
default featured image

नैनीताल। राष्ट्र रक्षा समिति के नेतृत्व में हिंदूवादी नेताओं ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन एवं कन्हैया के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर नगर में जुलूस निकाला। साथ ही एसडीएम हल्द्वानी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। यहां 25 एकड़ रोड पर भोला मंदिर के सामने एकत्र हुए राष्ट्र रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार सुबह जुलूस निकाला। जुलूस पूरे शहर में घूमता हुआ लालकुआं तहसील में जनसभा में तब्दील हो गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता नूपुर शर्मा नहीं अकेली, सारा भारत साथ है और कन्हैया तेरा बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, के नारे लगा रहे थे। हिंदूवादी नेता कमल मुनि ने प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि अविलंब नूपुर शर्मा के निलंबन को वापस लेते हुए उन्हें पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई जाए। कन्हैया के हत्यारों को तत्काल फांसी पर लटकाया जाए। इसके लिए जल्द ही राष्ट्र रक्षा समिति पूरे क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर उसकी प्रति प्रधानमंत्री को भेजेगी। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, चौधरी सर्वदमन सिंह, हिंदूवादी नेता पीयूष चतुर्वेदी, राधेश्याम यादव, सुभाष नागर, मनोज गुप्ता, अनिल मेलकानी, गीता शर्मा, विक्रम सिंह राणा, राजीव शर्मा, मोहित चौधरी, उमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 9.38 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
Next: ऋषिकेश तहसीलदार व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हों

Related Post

IMG-20260212-WA0549-1536x1024_11zon
  • नैनीताल

हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा: छेड़छाड़ के विरोध पर हुई युवक-युवती की हत्या, छह घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
76979221-664e-4be4-9623-889a6124b9f2_1770866854470_1770866858198 (1)_11zon
  • नैनीताल

मंडी परिसर में डबल मर्डर से दहशत: युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, लहूलुहान हालत में मिले शव

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कैंचीधाम बाईपास 15 जून तक यातायात के लिए हर हाल में शुरू करें: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.