Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कंडाली में 12 वर्षो बाद मां इन्द्रासणी के देवरा से लौटने पर महायज्ञ शुरू
  • रुद्रप्रयाग

कंडाली में 12 वर्षो बाद मां इन्द्रासणी के देवरा से लौटने पर महायज्ञ शुरू

RNS INDIA NEWS 30/01/2025
rns featured image new

रुद्रपयाग(आरएनएस)।   सिलगढ़ क्षेत्र की आराध्य देवी मां इंद्रासणी मंदिर कंडाली में कुंडगज एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ नौ दिवसीय अयुत्त महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया है। 12 वर्षों बाद हो रहे महायज्ञ के पहले दिन करीब तीन हजार से अधिक भक्तों ने पहुंचकर पुण्य अर्जित किया। सात फरवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा। कंडाली स्थित मां इन्द्रासणी देवी ने दो माह में सिलगढ़, बड़मा, भरदार, लस्या, तल्लानागपुर के करीब 100 गांवों के भ्रमण के बाद बीते 27 जनवरी को सूर्यप्रयाग में स्नान किया था। जिसके बाद मां की डोली ने तीन दिनों तक कंडाली गांव के पदानों के यहां विश्राम किया। गुरुवार को सुबह पुजारी ने मां इन्द्रासणी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाया। जैसे ही मां की डोली अपने मंदिर के लिए रवाना हुई, वैसे ही भक्तों के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां की डोली ने खेत-खलियानों में नृत्यकर भक्तों को अपना आशीष दिया। ठीक 12 बजे मां इन्द्रासणी की डोली अपने मूल मंदिर कंडाली पहुंची, जहां पहले से उपस्थित भक्तों ने पुष्प एवं अक्षतों से मां का भव्य स्वागत किया। साढ़े 12 बजे मां की डोली ने कुंडगज किया गया। जिसके बाद अरणी मंथन के साथ अग्नि प्रज्वलित कर हवनकुंड में डाली गई। जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। महायज्ञ के तैनात 19 आचार्य प्रतिदिन महायज्ञ क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रतिदिन जौ, तिल और घी की आहुतियां डालेंगे। पहले दिन दूर दराज क्षेत्रों से लगभग तीन हजार से अधिक भक्तजनों ने पहुंचकर पुण्य अर्जित किया। मंदिर समिति की ओर से भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। हायज्ञ में 6 फरवरी को जल यात्रा एवं 7 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। महायज्ञ संपन्न होने के बाद मां की भोगमूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक भक्तों से पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर मठापति सुरेंद्र चमोली, मंदिर समिति के अध्यक्ष जगत सिंह बुटोला, मुख्य आर्चाय सुदर्शन पुरोहित, बलवीर सिंह, बिजेन्द्र प्रसाद, चक्रधर प्रसाद, संयोजक मंडल के सदस्य ओपी बहुगुणा, शिव प्रसाद, वीरबल सिंह समेत हजारों की संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 तक चलेगा अनीमिया मुक्त महाअभियान
Next: पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों ने उठाई प्रमोशन की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.