Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • कमरे में बिस्तर पर मिला कारोबारी व उनकी पत्नी का शव
  • उत्तर प्रदेश

कमरे में बिस्तर पर मिला कारोबारी व उनकी पत्नी का शव

RNS INDIA NEWS 22/01/2022
rns featured image new

सीतापुर (आरएनएस)। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को कांच कारोबारी व उनकी पत्नी का शव उनके कमरे में बैड पर मिला है। पुलिस मौत को संदिग्ध मानते हुये मौत का कारण जानने के लिये शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है और मामले की जांच में जुटी है।
थाना उत्तर क्षेत्र के पॉश कालोनी विभग नगर निवासी अषोक कुमार गुप्ता (68) पुत्र राजबहादुर गुप्ता अपनी पत्नी रश्मि गुप्ता (65) के साथ गुरूवार की रात्रि सोये हुये थे। उनका पुत्र आकाश मकान की ऊपरी वाली मंजिल के कमरे में सोया था। शुक्रवार को कमरा न खुलने पर आकाश ने कमरे को खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कमरे की कुंड़ी अंदर से बंद थी। आकाश ने इसकी जानकारी आस पास के लोगों के साथ थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर दरवाजे की कुंड़ी तोड़ी गई। पुलिस ने जब कमरे में प्रवेश किया तो कांच कारोबारी अशोक कुमार और उनकी पत्नी रश्मि मृत अवस्था में बेड पर पड़े थे। यह देख आकाश की चीख निकल गयी। चीख पुकार सुन आस पास के लोग मौके पर आ गये। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया और मौत को संदिग्ध मानते हुये मौत का सही कारण जानने के लिये शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है। पुलिस ने घटना स्थल का भी गहनता से निरीक्षण किया है और मामले की जांच में जुट गयी है।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी उत्तर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही ज्ञात हो सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो सगे भाईयों की जलकर मौत
Next: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, सरोगेसी से हुआ बच्चा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.