Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कंबल कारोबारी की हत्या में चार को आजीवन कारावास
  • हरिद्वार

कंबल कारोबारी की हत्या में चार को आजीवन कारावास

RNS INDIA NEWS 15/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कंबल कारोबारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में द्वितीय अपर जिला जज सहदेव सिंह ने कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा समेत चार को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। दो आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है। शासकीय अधिवक्ता राजकुमार और नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि छह मार्च 2017 की रात निर्मला छावनी पर कंबल कारोबारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी को अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसाकर घायल कर दिया था। घायल अवस्था में कारोबारी को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक के ससुर मुकेश कुमार ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बताया था कि घटना की रात अमित दीक्षित चाय पीकर अपनी शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कंबल की दुकान पर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह घर से अपना वाहन लेकर चले, उसी दौरान घात लगाकर बैठे शूटरों ने उन पर गोलियां बरसा दी थीं। पुलिस विवेचना में सामने आया कि कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के इशारों पर दो शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था। यही नहीं, हरिद्वार निवासी विवेक ठाकुर उर्फ विक्की ठाकुर ने शूटरों की मदद की थी। विक्की ने बताया था कि बदमाश सुभाष सैनी को मारने आए थे लेकिन धोखे में अमित दीक्षित को मार दिया था। पुलिस ने मौके पर से खोखा राउंड व एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। पुलिस ने आरोपी कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा उर्फ डॉक्टर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम आदमपुर थाना भौराकलां मुजफ्फरनगर यूपी, हाल पता सोनिया विहार दिल्ली, शूटर मुजाहिद उर्फ खान उर्फ पप्पू उर्फ मनोज उर्फ साहिल पुत्र मुख्तार अहमद निवासी एमडीडीए पंचपुरी कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून, शूटर शाहरुख उर्फ पठान उर्फ धप्पू पुत्र जरीफ पठान निवासी ग्राम टंकी चौक खालापार मुजफ्फरनगर यूपी, विवेक ठाकुर उर्फ विक्की व उसके भाई निखिल ठाकुर पुत्रगण अरुण ठाकुर निवासी बद्री बावला की धर्मशाला बड़ी सब्जी मंडी कोतवाली नगर हरिद्वार व आरोपी रितेश शर्मा पुत्र कांति प्रसाद निवासी बिड़ला भवन बिरला रोड कोतवाली नगर हरिद्वार को अलग अलग गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को कुख्यात जीवा, शूटर मुजाहिद, शाहरुख और विक्की को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में 18 गवाह पेश किए गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लूट का फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Next: ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनीं भवानी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.