Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कम समय के बावजूद विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कम समय के बावजूद विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा

RNS INDIA NEWS 10/09/2023
rns featured image new

देहरादून। नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर विधानसभा में विपक्ष का सामना करने से बचने का आरोप लगाया है। आर्य ने कहा कि सरकार ने विधानसभा के लिए बहुत कम समय उपलब्ध कराया, फिर भी विपक्ष ने सरकार को सभी विषयों पर जमकर घेरा। रविवार को विधानसभा में मीडिया कर्मियों से बातचीत में आर्य ने कहा कि मानसून सत्र में जहां कांग्रेस विधायक दल ने सरकार को हर कदम पर घेरने का काम किया, वहीं सरकार विपक्ष के प्रश्नों का जबाब देने में असफल रही। कांग्रेस सरकार से मानसून सत्र का समय बढ़ाने की मांग करती रही, लेकिन सरकार ने सत्र नहीं बढ़ाया। उन्हेांने कहा कि कार्य संचालन नियमावली के अनुसार साल के तीन सत्रों में कम से कम 60 दिन विधानसभा के सत्र चलाना जरूरी है, लेकिन इस साल अब तक विधानसभा महज 7 दिन चल पाई है। इसमें शोक वाले दिन भी सम्मलित हैं जिनमें शोक प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा कोई कार्य नहीं होता है। गत साल भी विधानसभा केवल आठ दिनों के लिए ही चली थी। आर्य ने कहा कि सरकार विधानसभा में महत्वपूर्ण विषयों पर विधेयक नहीं ला रही है। सरकार इस कमी को कांग्रेस विधायक असरकारी विधेयकों के जरिए पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उपनल, तदर्थ, संविदा, अंशकालिक कर्मचारियों को नियमित करने का विधेयक लेकर नहीं आती है तो विपक्ष अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए असरकारी विधेयकों को पेश कर सरकार को विधायी चुनौती प्रस्तुत करेगा। प्रेस वार्ता में प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में डेंगू विकराल रूप धारण कर चुका है। सरकार रोकथाम में पूरी तरह नाकाम रही है, बीमार और मृतकों का आंकड़ा रोज बढ़ता जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष के सख्त रुख की सराहना: यशपाल आर्य ने अवमानना के मामलों में सख्त रुख अपनाने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की सराहना की है। आर्य ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने ना सिर्फ सदन कुशलता और निष्पक्षता से संचालित किया बल्कि विधायकों की गरिमा की रक्षा के लिए पीठ से कठोर निर्णय भी लिए। प्रेस वार्ता में विधायक मदन बिष्ट के साथ ही कांग्रेस नेता राजीव महर्षि भी शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली को एक अक्तूबर को दिल्ली कूच
Next: राशिफल 11 सितम्बर

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.