Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मां की ली जान, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच राजस्व पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मां की ली जान, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच राजस्व पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भिकियासैण के नैलवालपाली क्षेत्र के कनगढ़ी गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली विवाद में अपनी बुजुर्ग मां की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। गांव निवासी 71 वर्षीय गाऊली देवी पत्नी मूसीराम, अपने बड़े बेटे आनंद राम के घर कुछ सामान देने गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और गुस्से में आनंद राम ने कुल्हाड़ी से उनकी हत्या कर दी। हमले में गाऊली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची, जहां परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्यारोपी आनंद राम को मौके से हिरासत में ले लिया गया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका गाऊली देवी अपने छोटे बेटे गोपाल राम के साथ रहती थीं। गोपाल राम की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हत्यारोपी आनंद राम गांव में अकेला रहता है, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चे बाहर निवास करते हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और स्तब्धता का माहौल है। राजस्व पुलिस टीम में कानूनगो जितेन्द्र थपलियाल, राजस्व उपनिरीक्षक महेश प्रसाद बिजल्वाण और राउपनि पंकज बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 मई
Next: सचिवालय परिसर में हुआ ‘संस्कृत संभाषण शिविर’ का आयोजन, सीएम धामी ने किया शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.