Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • काली पट्टी बांधकर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया पर जताया विरोध
  • अल्मोड़ा

काली पट्टी बांधकर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया पर जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 05/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को रद्द किए जाने की मांग को लेकर राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर बांह पर काली पट्टी बांधकर अध्यापन कार्य किया और अपना विरोध दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक दिवस पर समस्त शिक्षक अपने अपने विद्यालय पहुंचे और बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को रद्द करने तथा इन पदों को पूर्व की भांति पदोन्नति से भरने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में पदोन्नतियां हो रही हैं लेकिन शिक्षक पदोन्नति से वंचित हैं। इस पर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती पूरी तरह से शिक्षकों के‌ हितों पर कुठाराघात है। इस मौके पर जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षक सीईओ कार्यालय पहुंचकर प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ धरना देंगे। उन्होंने समस्त शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में धरनास्थल पहुंचकर आन्दोलन को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भारतेन्दु जोशी, जिला उपाध्यक्ष डॉ दिनेश पंत, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, संयुक्त मंत्री कैलाश रावत, मीडिया प्रभारी नितेश काण्डपाल, संगठन मंत्री मदन भण्डारी, जीवन नेगी, मान सिंह रावत, जीवन लाल साह आदि ने विद्यालयों में काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी सदस्यता अभियान ने रचा इतिहास, 3 दिन में पार किया 1 करोड़ का आंकड़ा
Next: जल संस्थान ठेका कर्मचारी करेंगे सचिवालय कूच

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.