Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • काली माता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
  • देहरादून

काली माता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 09/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  जेठ माह के चौथे रविवार को इंद्रोली और जाड़ी स्थित मां काली के मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। चकराता क्षेत्र के इंद्रोली और जाड़ी गांव में मां काली के पौराणिक मंदिर हैं। जेठ माह में आने वाले हर रविवार को मंदिर में मां काली की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन मंदिरों के प्रति लोगों की आपार आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर में दर्शन करने के लिए शनिवार रात से ही भक्तों ने इंद्रोली गांव में आना शुरू कर दिया था। रविवार को हजारों की संख्या में लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। माता के भक्तों ने कतार में लग कर मत्था टेक सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी। इस मौके पर इंद्रोली गांव के दीवान शाह ने मंदिर में भंडारा आयोजित किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पारंपरिक हारुल नृत्य भी किया। दूसरी ओर जाड़ी स्थित मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद के तौर पर गुड़, आटा और चांदी के छत्र चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी प्रेम जोशी, बजीर टीकम सिंह, भंडारी खजान सिंह, ठाणी केशर सिंह, सतपाल सिंह, देव माली कुंवर सिंह, अरविंद, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी के तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनने पर भाजपाईयों ने किया दुग्धाभिषेक
Next: दो मकानों का सौदा कर प्रापर्टी डीलर ने ठगे 31.50 लाख

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.