Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कला उत्सव में दी गायन, एकल नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां
  • पौड़ी

कला उत्सव में दी गायन, एकल नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपदीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन, एकल नृत्य, मूर्तिकला, खेल-खिलौने निर्माण, चित्रकला आदि विषयों की शानदार प्रस्तुतियां दी। जीआईसी पौड़ी में आयोजित उत्सव में आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए बच्चों द्वारा बनाए जा रहे मिटृी की खिलौनों व मूर्तियों को देखकर उनका हौसला बढ़ाते हुए सराहना की। कहा कि विद्यालय केवल ज्ञान के लिए ही नही बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए होता है, जिसमें ज्ञान अर्जन के साथ-साथ खेल-कूद, नृत्य व अन्य गतिविधियां आती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति, सभ्यता व गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व है। हम कैसे अपनी संस्कृति, सभ्यता, प्राचीन वाद्य यंत्रों, काष्ठकला सहित अन्य गौरवशाली परंपराओं को कैसे जीवित रखकर आगे बढ़ा सकते है, इस पर कार्य किया जाना आवश्यक है, जिससे उच्च कोटि की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया जा सके।
कहा कि इन गतिविधियों में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्कूलों में आपसी समन्वय का वातावरण बना रहता है, जिससे छात्र-छात्राओं को सीखने के अवसर प्रदान होते है। कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में रुचि को जानने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिससे बच्चे विभिन्न कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस मौके पर जीआईसी के प्रधानाचार्य बीसी बहुगुणा, मंच संचालक रामेश्वर प्रसाद डोबरियाल, योगंबर नेगी, निर्णायक लोकगायक अनिल बिष्ट, इन्द्रमोहन चमोली, आशीष नेगी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वेलरी शोरूम के कर्मचारी पर धोखाधड़ी में मुकदमा
Next: रिश्वत देकर नेवी में भर्ती होने पहुंचे युवक को पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.