Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कक्षाओं में हिजाब पहनने की मांग करने वाले छात्रों को शिक्षा से कर दें वंचित : भाजपा विधायक
  • राष्ट्रीय

कक्षाओं में हिजाब पहनने की मांग करने वाले छात्रों को शिक्षा से कर दें वंचित : भाजपा विधायक

RNS INDIA NEWS 28/05/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक में खड़ा हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने शुक्रवार को कहा कि जो मुस्लिम छात्र कक्षाओं में हिजाब पहनने की मांग कर रहे हैं, उन्हें शिक्षा से वंचित कर दिया जाना चाहिए। यह बयान मंगलुरु विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से हिजाब पहनकर कक्षाओं में भाग लेने वाले कुछ छात्रों के विरोध के एक दिन बाद आया है। बीजेपी विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने कहा, वो (अल्पसंख्यक) अदालत और संविधान का सम्मान नहीं करते हैं। सरकार को उन पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। भविष्य में उन्हें शिक्षा से वंचित कर देना चाहिए। वे अपना भविष्य नहीं चाहते हैं।

मुस्लिम छात्राओं पर कक्षा में हिजाब पहनने का आरोप
दरअसल, मेंगलुरु यूनिवर्सिटी कॉलेज के छात्रों के समूह ने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर कक्षाओं में शामिल हो रही हैं। इन छात्रों ने इसके विरोध में कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया जिससे हिजाब का मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया। कॉलेज की यूनिफॉर्म पहने हुए प्रदर्शनकारी छात्रों ने दावा किया कि 44 छात्राएं कॉलेज जाने के लिए हिजाब पहने हुई थीं और उनमें से कुछ इसे पहनकर कक्षाओं में भी शामिल हो रही हैं।

उन्होंने कॉलेज की प्रिंसिपल और अधिकारियों पर प्रभावशाली, स्थानीय राजनीतिक नेता के दबाव में अब तक इस मुद्दे को हल करने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि छात्र संघ के नेताओं की भी उनके साथ मिलीभगत है। एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, हम उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने की मांग कर रहे हैं, कॉलेज अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बावजूद, वे इसे लागू नहीं कर रहे थे। हम विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे थे, इसे देखते हुए अधिकारियों ने अब आदेश को लागू करने का फैसला किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंकीपॉक्स के मामलों को लेकर यूपी में अलर्ट जारी
Next: केदारनाथ में हो रहे काम को तीसरी आंख से देखते हैं पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.