Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छात्र को कक्षा में बंद करने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

छात्र को कक्षा में बंद करने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित

RNS INDIA NEWS 10/07/2022
rns featured image new

बलिया (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में बलिया जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा के एक छात्र को कमरे में बंद कर विद्यालय के शिक्षकों के घर चले जाने के मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी को निलंबित करने के साथ ही 5 सहायक अध्यापकों के अग्रिम वेतन वृद्धि पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी गयी है।
विभागीय सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले के बेरूवार बारी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नं0 -1 पर गुरूवार को कक्षा 1 का छात्र आदित्य अपनी कक्षा में ही सो गया। विद्यालय के शिक्षक उसे बिना देखे ही विद्यालय बंद करके अपने घर चले गये।
बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन करने निकले ग्रामीणों ने विद्यालय की कक्षा में आदित्य को सोता पाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कक्षा का ताला तोडक़र उसे बाहर निकाला और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा को जांच कर आख्या प्रेषित करने का आदेश दिया था।
सिंह ने शुक्रवार को जांच आख्या मिलने के बाद घटना में विद्यालय स्टाफ की लापरवाही के मामले में कार्रवाई करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी को निलंबित कर दिया है और विद्यालय की सहायक अध्यापिका अफरोज आरा, प्रियंका यादव, शान्ति गौड़, मीरा देवी, वन्दना सिंह व सहायक अध्यापक सुरेन्द्र नाथ के अग्रिम वेतन वृद्धि पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल से लौट रही 12 वर्षीय छात्रा से हैवानियत, चलती वैन में किया गैंगरेप, फिर पीडि़ता को जंगल में छोड़कर फरार
Next: अमरनाथ गुफा के पास दिखा तबाही का मंजर, बादल फटने के बाद 25 टेंट बहे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.