Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कैदी की मौत पर जेल कर्मियों समेत दो अन्य पर मुकदमा दर्ज
  • नैनीताल

कैदी की मौत पर जेल कर्मियों समेत दो अन्य पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/07/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी उप कारागार में बंद कैदी की मौत के मामले पुलिस ने काशीपुर निवासी देवर-भाभी और अज्ञात जेलकर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार काशीपुर के पंजाबी सराय निवासी मोहम्मद अय्यूब (55) को चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने नौ माह की सजा सुनाई थी। चार जून को मोहम्मद अय्यूब को जेल में लाया गया था। यहां पर 21 जून को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया, जहां उसी रात उनकी मौत हो गई। इसके बाद अय्यूब के बेटे मुलनाज परवीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता ने किसी के माध्यम से सूचना भेजी थी कि उन्हें जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है और उनका इलाज भी नहीं कराया जा रहा है। परिजन 19 जून को मोहम्मद अय्यूब से मिलने आए तो उन्हें व्हील चेयर पर लाया गया, वह बोल नहीं पा रहे थे और उनके पैरो में सूजन थी।
बेटे ने पुलिस को बताया कि खुशाल अरोड़ा निवासी मोहम्मद कानूनगोयान काशीपुर की शिकायत पर उसके पिता को जेल हुई थी। आरोप है कि इसके बाद से खुशाल अरोड़ा और उसकी भाभी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मुलनाज परवीन का आरोप है कि खुशाल अरोड़ा व उसकी भाभी ने हल्द्वानी उप कारागार के कर्मचारियों के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत उसके पिता को मारा है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 दिनों में अमृत सरोवर योजना के काम पूरा करें विभाग
Next: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.