Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कड़ी सुरक्षा में कलियर पहुंचे पाकिस्तानी जायरीन
  • हरिद्वार

कड़ी सुरक्षा में कलियर पहुंचे पाकिस्तानी जायरीन

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
17 (26)

रुड़की। शुक्रवार सुबह लाहौरी एक्सप्रेस से 150 पाकिस्तानी जायरीन रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर पाक जायरीनों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें रोडवेज की छह बसों से पिरान कलियर ले जाया गया। साबिर पाक के सालाना उर्स में चार साल बाद पाक जायरीनों का जत्था पिरान कलियर पहुंचा। हर साल सालाना उर्स में पाक जायरीनों का जत्था शिरकत करने के लिए आता रहा है। लेकिन चार सालों से पाक जायरीन जियारत के लिए कलियर नहीं आ पाए। 2017 में जायरीन कलियर उर्स में आखरी बार आए थे। साबिर पाक के 754वें सालाना उर्स में अमन का पैगाम लेकर इस बार 150 जायरीन आए हैं। लाहौरी एक्सप्रेस से जायरीन सुबह छह बजे रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचे। रुड़की पहुंचने पर सीओ रुड़की विवेक कुमार, रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी अजय तोमर, रेलवे पुलिस थाना प्रभारी ममता गोला, इंस्पेक्टर गंगनहर ऐश्वर्य पाल, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस देवेन्द्र चौहान, दरगाह निगरानी कमेटी के सदस्य एडवोकेट राव मुनफैत अली, उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के सरंक्षक ईश्वर लाल शास्त्री, शायर व संयोजक अफजल मंगलौरी, रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार, दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद आदि ने जत्थे का स्वागत किया। इसके बाद जायरीनों को भारी पुलिस बल की सुरक्षा में रोडवेज की छह बसों से पिरान कलियर ले जाया गया। यहां उन्हें साबरी गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। पाक जायरीनों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल सहित खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पाक जत्थे के टीम लीडर रियाज साबरी ने कहा की जुमे के दिन साबिर पाक की सरजमीं पर पहुंचे हैं। भारत में आकर जो प्यार मिला है उसे वह कभी नहीं भूला पाएंगे। हर साल इस धरती पर आने की तमन्ना रखते हैं नफरत से दूरियां बढ़ती हैं, जबकि इबाददत और मोहब्बत दूरियों को मिटाती है। दोनों मुल्कों की सरकारों से अपील करते हैं कि वह एक दूसरे की अवामों को आने जाने का रस्ता खोले। पाक जायरीनों ने कहा कि वह साबिर पाक से दुआ करेंगे की दोनों मुल्कों के लोगों के बीच मोहब्बत और भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करे।

खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
पाकिस्तान से 170 यात्रियों का जत्था शुक्रवार को रुड़की पहुंचा है। पाकिस्तानी यात्रियों के जत्थे के रुड़की पहुंचते ही खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पाकिस्तान से 150 यात्रियों का दल लाहौरी एक्सप्रेस से सुबह रुड़की पहुंचा यहां कलियर में चल रहे 754वें उर्स में यह भागीदारी करेंगे। आगामी पांच दिनों तक कलियर उर्स में होने वाली विभिन्न रस्मों में शामिल होने के बाद यह वापस लौट जाएंगे। इनकी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सुबह ही पुलिस और खुफिया विभाग ने स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस पर हमला करने के आरोपी नहीं आए पकड़ में
Next: बुजुर्ग से 35 हजार रुपये छीनकर बाइक सवार फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.