Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कबड्डी प्रतियोगिता में डिम्बर की टीम ने अपने नाम की ट्रॉफी
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

कबड्डी प्रतियोगिता में डिम्बर की टीम ने अपने नाम की ट्रॉफी

RNS INDIA NEWS 30/08/2021
default featured image

आरएनएस राजगढ़। झिमीधार में तीन दिवसीय शनोल मेले के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की ट्रॉफी डिम्बर ने अपने नाम की। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डिम्बर ने पड़िया को हराया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पच्छाद विधायक रीना कश्यप बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विजेता टीम को 25 हजार कैश प्राइज व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11 हजार कैश प्राइज से नवाजा गया। विधायक रीना कश्यप ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति व सभ्यता के परिचायक है, जिनका संरक्षण एवं संवर्धन करना समय की आवश्यकता बन गई है, ताकि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का बोध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया है। उनके नेतृत्व में पच्छाद भी एक आदर्श विधानसभा बनने की राह पर अग्रसर है। इस अवसर पर उन्होंने झिमीधार खेल मैदान के सुरक्षा दीवार के लिए 2 लाख, शमशानघाट गनोह के लिए 2 लाख, मंच झिमीधार की सीलिंग के लिए 50 हजार, झिमीधार से चेड़िया सम्पर्क मार्ग के लिए 50 हजार , ग्राम पंचायत नेहरटी भगोट की प्रत्येक महिला मंडल व युवक मंडल 5-5 हजार देने की घोषणा की। इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति राजगढ़ की अध्यक्ष सरोज शर्मा, हाब्बन पंचायत की प्रधान रीना ठाकुर भी उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल घूमने आए दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 4 घायल
Next: मकान गिरने से 2 बच्चे मलबे में दबे, एक को किया रेस्क्यू

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.