Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मियों ने मशक्कत से पाया काबू
  • अल्मोड़ा

कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मियों ने मशक्कत से पाया काबू

RNS INDIA NEWS 20/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  रानीखेत की बद्रीव्यू नई बस्ती में रविवार रात अचानक एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई, जो कुछ ही देर में विकराल हो गई। आग तेजी से पास के आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि बद्रीव्यू नई बस्ती में रहमत हुसैन के कबाड़ गोदाम में आग लग गई है। इस पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में दो फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर भेजी गईं। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि गोदाम एक तीव्र ढलान पर स्थित है, जिससे आग बुझाने में दमकलकर्मियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। टीम ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन पानी खत्म होने के कारण काम बाधित हो गया। पास में मौजूद फायर हाइड्रेंट से पानी भरकर फिर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आखिरकार, करीब चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान पास के आवासीय भवनों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। दमकल टीम में उमेश गौड़, राजकुमार, उत्तम सिंह, योगेश, दिनेश राणा, दिनेश चौधरी और दीपक दानू आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेजम में 800 ग्राम चरस के साथ एक पकड़ा
Next: दन्या पुलिस ने जीआईसी अण्डोली में लगाई जागरुकता क्लास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.